1.72 लाख करोड़ के बजट से विकास को मिलेगी तेज गति, नक्सलवाद के खात्मे से बुनियादी ढांचे को मिलेगा नया दम - आशा देवी-दास जी साहू

The budget of Rs 1.72 lakh crore will accelerate development, the elimination of Naxalism will give a new impetus to the infrastructure - Asha Devi-Das Ji Sahu

1.72 लाख करोड़ के बजट से विकास को मिलेगी तेज गति, नक्सलवाद के खात्मे से बुनियादी ढांचे को मिलेगा नया दम - आशा देवी-दास जी साहू

तिल्दा-नेवरा : भाजपा के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम के जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी साहू और प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ के दास जी साहू ने राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण और संतुलित विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है. उन्होंने कहा कि इस बजट में सभी  समाज के सभी वर्गों और प्रदेश के हर क्षेत्र का पुरा ध्यान रखा गया है. जिससे विकास की रफ्तार और तेज होगी.
श्रीमती आशा देवी साहू और दास जी साहू ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह बजट सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि विकास का स्पष्ट रोडमैप है. इसमें प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और उद्योग जगत सभी के लिए प्रावधान किए गए हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, ऊर्जा और आधारभूत संरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष प्रावधान पुरा प्रदेश को नई दिशा देंगे.
उन्होंने कहा कि केंद्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में काम कर रही सरकार के समन्वित प्रयासों का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की तरफ अग्रसर है. राज्य और केंद्र की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन प्रदेश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी साहू एवं प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ दास जी साहू विशेष रूप से प्रदेश की गंभीर समस्या नक्सलवाद पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार की प्रभावी रणनीति और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण नक्सलवाद अब खात्मे की तरफ है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे नक्सल प्रभाव कम होगा. वैसे-वैसे प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार एवं विकास होगा. इससे निवेश का माहौल बेहतर होगा और उद्योग-धंधों को भी बढ़ावा मिलेगा.
उन्होंने आगे कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों को आर्थिक मदद से उत्पादन बढ़ेगा. वहीं औद्योगिक विकास को गति देने के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं. जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और युवाओं को प्रदेश में ही बेहतर भविष्य मिलेगा.
अंत में आशा देवी साहू जिला अध्यक्ष रायपुर एवं दास जी साहू प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा देगा और प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक एवं बुनियादी रुप से मजबूत बनाएगा. उन्होंने कहा कि साय सरकार का यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला है और आने वाले वर्षों में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB