फर्जी दस्तावेज जमा कर नौकरी पाने वाली महिला के खिलाफ हुआ सख्त एक्शन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त, थाने को भी लिखा गया पत्र
Strict action taken against the woman who got the job by submitting fake documents, Anganwadi worker dismissed, letter also written to the police station
बिलासपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति के दौरान फर्जी परित्यक्ता प्रमाण पत्र पेश करने पर कोटा ब्लॉक के आंगनबाड़ी केन्द्र जरगाडीह की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सरस्वती यादव को बर्खास्त करते हुए उनकी सेवा खत्म कर दी गई. फर्जी परित्यक्ता प्रमाण पत्र पेश करने पर श्रीमती सरस्वती यादव के खिलाफ कार्रवाई करने कोटा थाना प्रभारी को भी पत्र प्रेषित किया गया है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अवनीश शरण ने मामले की जांच के आदेश दिए थे.
एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि जरगाडीह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर फर्जी परित्यकता प्रमाण पत्र बनवाकर आवेदिका श्रीमती सरस्वती पति बलराम यादव ने आवेदन दिया था. उनके द्वारा फर्जी तरीके से सरपंच और सचिव के दस्तखत से परित्यक्ता प्रमाण पत्र बनवाया गया था. उनकी नियुक्ति के बारे में शिकायत मिली थी.
शिकायत के आधार पर श्रीमती सरस्वती के आवेदन की जांच की गई. जिसमें गांव के लोगों द्वारा लिखित में शिकायत की गई कि वे अभी भी पति और अपने 2-3 महीने के बच्चे के साथ रहती है. जांच के दौरान सचिव के द्वारा लिखित बयान दिया गया कि परित्यक्ता प्रमाण पत्र पर उनका दस्तखत नहीं है. इन सभी तथ्यों से यह साफ होता है कि श्रीमती सरस्वती यादव ने फर्जी तरीके से परित्यक्ता प्रमाण पत्र बनवाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी हासिल की है.
सभी तथ्यों की जांच करने के बाद परियोजना स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा 13 दिसंबर 2024 को अनुमोदन पर श्रीमती सरस्वती यादव को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केन्द्र जरगाडीह के पद से बर्खास्त करते हुए सेवा खत्म कर दी गई. फर्जी दस्तावेज पेश करने पर श्रीमती सरस्वती यादव के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने कोटा थाना प्रभारी को पत्र प्रेषित किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को नौकरी से बर्खास्त
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला में 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. इस मामले में आदेश जारी कर दिया गया है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका लगातार के लगातार गैरहाजिर होने की जानकारी मिल रही थी. इस मामले की जांच में भी शिकायत सही पायी गई.
जिसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को कार्य के प्रति लगातार गैरहाजिर होने की वजह से तत्काल प्रभाव से सेवा खत्म कर दी गई.
बगीचा जनपद सीईओ और परियोजना प्रशासक महिला बाल विकास विभाग प्रमोद सिंग ने प्रतिवेदन पेश किया गया था. जिसके बाद ये कार्रवाई की गई. जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की सेवा खत्म की गयी है. उसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिलीचिन पैंकरा ग्राम पंचायत बम्बा। संगीता तिर्की, नन्हेसर सहायिका, असन्ता भगत सहायिका कुरडेग, मंजू भगत, झिक्की सहायिका, सरस्वती बाई सरबकोम्बो सहायिका शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



