सरकारी स्कुल की टीचर पत्नी का महतारी वंदन योजना में गलत तरीके से भरा फार्म, न्यूज वायरल होने के बाद पंचायत सचिव पति रमाकांत गोस्वामी सस्पेंड

Government school teacher wife filled the form in Mahtari Vandan Yojana incorrectly, Panchayat secretary husband Ramakant Goswami suspended after the news went viral

सरकारी स्कुल की टीचर पत्नी का महतारी वंदन योजना में गलत तरीके से भरा फार्म, न्यूज वायरल होने के बाद पंचायत सचिव पति रमाकांत गोस्वामी सस्पेंड

महतारी वंदन योजना में गलत तरीके से भरा फार्म, पंचायत सचिव रमाकांत गोस्वामी सस्पेंड

महासमुंद : जिला पंचायत सी ई ओ एस आलोक ने रमाकांत गोस्वामी ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत घोडारी जनपद पंचायत महासमुंद को सस्पेंड कर दिया है. सचिव रमाकांत गोस्वामी द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती नीलम गोस्वामी जो कि शिक्षक है के नाम पर महतारी वंदन योजना के फार्म गलत जानकारी देकर भरा गया और अनैतिक तरीके से उनके पत्नि जो कि ग्राम केशवा में पदस्थ है के खाते में राशि प्राप्त किया गया है. किसी भी शासकीय सेवक को गलत जानकारी देकर अनुचित लाभ प्राप्त करना शासकीय नियमों के खिलाफ है.
रमाकांत गोस्वामी के द्वारा इस आशय की खबर किसी को नहीं दी गई थी. यह उनकी संलिप्तता को परिलक्षित करता है. इसलिए रमाकांत गोस्वामी के उक्त कृत्य की वजह से उनके तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि में गोस्वामी का मुख्यालय कार्यालय जिला पंचायत महासमुंद रहेगी. गोस्वामी को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते पात्रता होगी. यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI