धमतरी पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ने जहर खाकर की आत्महत्या, फोन कर पत्नी को बोला- जहर खा लिया हूं, महकमे में मचा हड़कंप
A constable posted at the Dhamtari police line committed suicide by consuming poison. He called his wife and said, "I have consumed poison," causing a stir in the department.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां रुद्री पुलिस लाइन में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली. खबर मिलते ही पुलिस टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आरक्षक धनेश कुमार देवांगन पिता गैंदलाल उम्र 42 साल था. जो रुद्री पुलिस लाइन में पदस्थ मूल रूप से कोलियारी के निवासी था.
मृतक के साले भोजराज देवांगन ग्राम अरकार ने पुलिस को बताया कि धनेश कुमार शराब पीने के आदी थे. उन्होंने 8 अक्टूबर को अपने घर कोलियारी में जहर का सेवन कर लिया. इसकी जानकारी उन्होंने फोन पर अपनी पत्नी नेहा को दी.
पड़ोसियों ने उन्हें बेहोशी की हालत में मसीही अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से उन्हें गुप्ता नर्सिंग होम रेफर किया गया. हालत नाजुक होने पर रायपुर ले जाते समय उनकी तबीयत रास्ते में और बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें वापस जिला अस्पताल लाया गया. 9 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक ने शराब के नशे की हालत में जहर का सेवन किया था. लेकिन खुदकुशी की असल वजह फ़िलहाल साफ नहीं हो सकी है. पुलिस अब आरक्षक की खुदकुशी के पीछे की वजह की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



