दारु के नशे में टेबल पर सिर रखकर सोया शिक्षक, लेटर में लिखा- मैं शराब पीकर स्कूल नहीं आऊंगा; सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल
A drunk teacher fell asleep with his head on the table, wrote in a letter, "I will not come to school after drinking alcohol." The video went viral on social media.
महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा. शिक्षक नशे में टून्न कुर्सी पर बैठे बैठे सो गया. ग्रामीणों ने स्कूल में आकर टीचर का वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह मामला पटेवा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक टीचर थानेश्वर प्रसाद मारकंडेय ग्राम पंचायत मानपुर स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में पदस्थ है. थानेश्वर प्रसाद अंग्रेजी और गणित सब्जेक्ट का टीचर है. 10 सितंबर को आठवीं के एक छात्र ने शिक्षक का शराब के नशे में स्कूल में सोते हुए हालत में वीडियो बना लिया. वीडियो में शिक्षक थानेश्वर प्रसाद मारकंडेय टेबल पर सिर रखकर सोते नजर आ रहा है.
ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक को कई बार शराब पीकर स्कूल आने से मना किया गया है. इसके बावजूद वह नशे में स्कूल पहुंचा जाता है. ग्रामीणों के मुताबिक उन्हें यह कहते हुए भी सुना गया है कि उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी. क्योंकि उन्होंने ‘ऊपर के अधिकारियों को पटा रखा है’
शिक्षक के व्यवहार से बाकी बच्चे काफी डरे सहमे रहते हैं. कई बार तो वो क्लास अटेंड करने आते ही नहीं हैं. प्रधान पाठक कक्ष में टेबल में सिर रखकर सोते रहते हैं. बच्चों को चिल्लाते हैं. तो कभी डांट लगाते हैं. नशे के हालत में रहने की वजह से छात्राएं उनके सामने जाने से घबराती हैं. बच्चों का यह भी कहना है कि शिक्षक के नशे में होने के चलते अंग्रेजी और गणित की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.
इस मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि पिछली बार भी शिकायत मिली थी. स्पष्टीकरण जारी कर वेतन रोका गया था. मीडिया के जरिए अभी का मामला संज्ञान में आया है. शिक्षक का मेडिकल टेस्ट कराई जाएंगी और शासन के गाइडलाइन के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से प्रदेश भर से लगातार आ रही हैं शिकायतें आ रही थी कि शिक्षक कई जगहों पर शराब पीकर स्कूल पहुंच रहे हैं. जिसका वीडियो भी आए दिन सोशल मीडिया में वायरल होता आया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



