खाना नहीं बनाने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कुएं में डाला लाश, पुलिस ने 12 दिनों से फरार आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A husband murdered his wife for not cooking food, then threw her body into a well. Police arrested the accused, Ashok, who had been on the run for 12 days, and sent him to jail.

खाना नहीं बनाने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कुएं में डाला लाश, पुलिस ने 12 दिनों से फरार आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने महज खाना नहीं बनाने की बात पर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की थी और शव को कुएं में डालकर छिपा दिया था. घटना के बाद से आरोपी 12 दिनों से फरार था. लेकिन पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए उसे उड़ीसा से वापस लौटते ही गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 नवंबर की रात ग्राम नवाटोला माझापारा में रहने वाली देवकुमारी की हत्या उसके पति अशोक रजक उम्र 39 साल ने की थी. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 20 नवंबर को मृतका की बहन प्रभावती काशी ने थाना चांदनी में रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट के मुताबिक मृतका के बेटे ने फूफी को फोन कर बताया कि उसकी मां घर पर नहीं है. शक होने पर जब प्रभावती अपनी बहन के घर पहुंची.
भतीजे ने चौंकाने वाला खुलासा किया. भतीजे ने बताया कि 18 नवंबर की रात पिता अशोक रजक ने मामूली बात को लेकर मां की डंडे और सिलबट्टे से बेरहमी से पिटाई की. छोटे बेटे ने रोकने की कोशिश किया तो आरोपी ने उसे भी मारा-पीटा. डरा हुआ बच्चा घर से बाहर भागकर बाड़ी में छिप गया. जहां से उसने पूरी घटना होते देखी.
वारदात के बाद आरोपी ने मृतका का शव कुएं में डाल दिया और ऊपर से पैरा डालकर ढक दिया. ताकि कोई उसे देख न सके. थाना चांदनी पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 66/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया.
आरोपी घटना के फौरन बाद घर से फरार हो गया. DIG एवं SSP सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने फरार आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे. पुलिस की टीमें लगातार उसकी खोज में लगी थीं.
इसी दौरान पुलिस को खबर मिली कि आरोपी उड़ीसा से वापस अपने गांव आया है. खबर मिलते ही थाना चांदनी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अशोक रजक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि खाना नहीं बनाने की बात पर गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी.
आरोपी की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल डंडा और सिलबट्टा भी बरामद कर लिया गया. गिरफ्तारी की कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में की गई. टीम में थाना प्रभारी प्रदीप सिदार, एएसआई क्षेत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक इसित बेहरा, आरक्षक मुकेश साहू, भुनेश्वर पाटले, आलोक सिंह, मंजीत कुमार और रूपदेव राजवाड़े शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर रही है. घटना ने क्षेत्र में गहरा आक्रोश और दुख पैदा किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t