PM मोदी ने दी 80 करोड़ की लागत से बने मां महामाया एयरपोर्ट का लोकार्पण समारोह से वर्चुअल जुड़कर हवाई सेवा का किया उद्घाटन

PM Modi inaugurated the air service by virtually joining the inauguration ceremony of Maa Mahamaya Airport built at a cost of Rs 80 crore

PM मोदी ने दी 80 करोड़ की लागत से बने मां महामाया एयरपोर्ट का लोकार्पण समारोह से वर्चुअल जुड़कर हवाई सेवा का किया उद्घाटन

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह से वर्चुअल जुड़े. सरगुजा वासियों ने तालियों से स्वागत किया.
अम्बिकापुर के दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट में एयर स्ट्रीप का उन्नयन भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत किया गया है. यह एयरपोर्ट 365 एकड़ में फैला हुआ है. इसे 80 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है. यह एयरपोर्ट 3 सीवीएफआर कैटिगरी का है। इसमें 72 सीटर विमान लैंड कर सकते हैं. टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार सालाना 5 लाख मुसाफिरों की अनुमानित क्षमता के मुताबिक किया गया है.
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि आज का दिन सरगुजा अंचल के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. मां महामाया एयरपोर्ट के शुरु होने से इस अंचल में विकास के नये आयाम खुलेंगे. एयरपोर्ट के जरिए सरगुजा क्षेत्र के नागरिकों और उद्योगपतियों के लिये एक बेहतर एयर कनेक्टिविटी स्थापित होगा. बस्तर के बाद सरगुजा प्रदेश का दूसरा बड़ा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है. जहां यह सुविधा शुरु हो रही है. यह उड़ान छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाईयों की ओर ले जाएगी. सरगुजा, प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश में विकास की एक नई उड़ान तय करेगा.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अम्बिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट का लोकार्पण कर आदिवासी बहुल सरगुजा अंचल में विकास के एक नये युग की शुरुआत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट सरगुजा के लोगों के सपनों से जुड़ा हुआ है. यहां के लोग वर्षों से सपना देखते आए हैं कि यह आदिवासी अंचल भी एयर कनेक्टिविटी के जरिए देश के शेष हिस्से से जुड़ेगा. उनके इस सपने के पूरा होने का समय आ चुका है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप देश में हवाई चप्पल पहनने वालों का हवाई जहाज के सफर का सपना साकार हो रहा है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विज़न देश में बेहतर विमानन सेवा की स्थापना करना और देश के सभी हिस्सों को इससे जोड़ना है.
इस एयरपोर्ट का आज लोकार्पित होना सरगुजा के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लिए भी बड़ी खुशखबरी है. जगदलपुर, रायपुर, बिलासपुर के लोग भी लंबे समय से उस दिन की प्रतीक्षा कर रहे हैं. जब वे आसानी से अम्बिकापुर आ जा सकेंगे. यह एयरपोर्ट प्रदेश के दो बड़े आदिवासी संभागों को भी जोड़ेगा. इसलिए इसका लोकार्पण राज्य के आदिवासी समुदाय के विकास के लिए भी बहुत अहम है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb