शादी का झांसा देकर सहायक पोस्ट मास्टर ने 8 साल बड़ी सब इंजीनियर युवती के साथ छह महीने तक किया दुष्कर्म, आरोपी सौरभ गिरफ्तार
On the pretext of marriage, the Assistant Post Master raped a sub-engineer woman, eight years older than him, for six months; accused Saurabh arrested.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला जशपुर में सहायक पोस्ट मास्टर सौरभ कुमार उम्र 27 साल ने एक सब इंजीनियर युवती के साथ शादी का झांसा देकर करीब छह महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता, जो 35 वर्षीय महिला सब इंजीनियर थी. पहले सौरभ की बातों में आकर अपनी सरकारी नौकरी तक छोड़ बैठी। आरोपी ने युवती को शादी का वादा किया और फिर विरोध करने पर गाली-गलौज और बदसलूकी की.
मिली जानकारी के मुताबिक सौरभ कुमार बिहार का निवासी है और जशपुर जिले के एक पोस्ट ऑफिस में सहायक पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत था. वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात 35 वर्षीय पीड़िता से हुई थी. शुरुआत में सौरभ ने मीठी बातें कर महिला के करीब आने की कोशिश की और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया.
जनवरी 2025 में पीड़िता जब छुट्टी पर अपने घर ग्राम तुमला आई थी. तो सौरभ ने उसे अपने किराए के कमरे में बुलाया. वहां उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद करीब जून 2025 तक जब भी पीड़िता घर आती रही. आरोपी वही झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा.
जब पीड़िता ने शादी की बात अपने परिवार में करने का प्रयास किया। तो आरोपी ने शर्त रख दी कि वह तभी शादी करेगा जब पीड़िता अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दे. पीड़िता के झांसे में आकर उसने नौकरी छोड़ दी. कुछ दिनों तक आरोपी ने पीड़िता को अपने साथ रखा. लेकिन बाद में उसने साफ इंकार कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और बदसलूकी भी की. पीड़िता ने इस मामले की शिकायत तुमला थाना में दर्ज कराई।
तुमला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



