रास्ते में लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया विभाग पर लापरवाही का आरोप
A person died a painful death after coming in contact with a hanging electric wire on the road, the family members accused the department of negligence
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के इस गांव से बड़ी दुखद घटना सामने निकल कर आ रही है. जहां 11 केबी विधुत तार के चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की हुई मौत हो गई.
गरियाबंद जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ग्राम कोदोबतर निवासी कांति लाल गंधर्व उम्र तकरीबन पचास साल निवासी ग्राम कोदोबतर का विद्युत तार के चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि घर की भैसीया गांव के नज़दीक ही जन्म हुआ था. जिसे कांति लाल बुधवार शाम सात बजे लाने के लिए गया था. उसी दौरान एक विधुत तार जंगल जाने वाले रास्ते में लटक रहा था. जिसके चपेट में आने से कांति लाल की मौत हो गई.
वही परिजनों ने बताया की कांति लाल भैसिया और उसके बच्चे को लाने गया था. उसके पीछे पीछे हम लोग भी गए. तब देखे कि कांति लाल एक जगह बेहोशी की हालत में पड़ा था. और 11 केबी विधुत तार से एक तार जमीन तक लटक रहा था. जिसे कोई अज्ञात ब्यक्ति के द्वारा खरगोस या सुअर का शिकार करने के लिए लगाया गया रहा होगा. उसके चपेट में आने से कांतिलाल को झटका लगा. और वह दूर जा गिरा कांतिलाल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए. जहां डॉ हरीश चोहान से उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के खबर सिटी कोतवाली में दे दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



