होली मनाने गांव लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने कुचला, हादसे में भाई की मौत, बहन घायल, इलाज जारी, परिवार में पसरा मातम
A pickup crushed a brother and sister on a bike while returning to their village to celebrate Holi. The brother died in the accident, the sister was injured, and treatment is ongoing, leaving the family in mourning.
कबीरधाम : होली के जश्न के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्त्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसकी बहन गंभीर रुप से घायल हो गई है. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक अमर दीवान रायपुर में पढ़ाई करता था. होली का त्योहार मनाने के लिए अमर अपनी बहन के साथ बाइक से रायपुर से अपने गांव बोड़तरा लौट रहा था. शनल हाईवे-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर बिरकोना के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि अमर दीवान की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसकी बहन गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. होली के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



