देश भर में धूमधाम से मनया गया होली का पर्व, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं, सीएम बोले- हर तरफ हो समृद्धि
Holi was celebrated with great enthusiasm across the country, President, Vice President and Chief Minister Vishnu Dev Sai extended their best wishes, CM said – may there be prosperity everywhere.
रायपुर : देश भर में धूमधाम से होली मनाई जा रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष और सीएम विष्णुदेव साय ने देशावासियों को होली की शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सभी देशवासियों को मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं. रंगों का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है और आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है. मेरी कामना है कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें."
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हैप्पी होली! यह खूबसूरत त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत और बसंत के आने का जश्न मनाता है. जो हमारी सभ्यता की नई शुरुआत, उम्मीद और जोश की निशानी है."
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रिय देशवासियों, रंग, उमंग और आपसी सद्भाव के पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. रंगों का यह त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक भाईचारे की जीवंत अभिव्यक्ति है. होली हमें याद दिलाती है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां क्यों न आएं, प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता के रंग हर अंधकार को दूर कर सकते हैं."
सीएम विष्णुदेव साय ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने कामना की है कि यह उल्लास, उमंग और आत्मीयता का महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का अवसर है. यह पर्व समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है और हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.
इस दौरान राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 33 जिलों में चौक चौराहों पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिसकर्मी सभी चौक चौराहा पर मुस्तैद है. संवेदनशील क्षेत्रों में जगह-जगह पर नजर रखी जा रही है. हुडदंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर है. होली की संध्या पर कई निगरानीशुदा बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें थाने में बंद कर रखा है. सीसीटीवी कैमरे से भी अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
छत्तीसगढ़ के 11 हजार 682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी के जरिए जोड़ा जाएगा
रायपुर : छत्तीसगढ़ के 11 682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी के जरिए जोड़ा जाएगा. रिंग टोपोलॉजी आधारित यह नेटवर्क संरचना अधिक विश्वसनीय, सुरक्षित और निर्बाध डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराने में सक्षम होगी.
इससे ई-गवर्नेंस सेवाओं का विस्तार होगा, ऑनलाइन शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी, टेलीमेडिसिन के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँच सकेंगी और ग्रामीण युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसर सृजित होंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी केवल इंटरनेट सुविधा नहीं है. बल्कि यह विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा है. इससे शासन की पारदर्शिता बढ़ेगी, सेवाओं की उपलब्धता तेज होगी और गांवों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ा जा सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



