तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी सहायक शिक्षिका को कुचला, टीचर की मौत, बेटा के हालत नाजुक, शिक्षा विभाग में शोक की लहर
A speeding tractor crushed an assistant teacher standing on the roadside, killing her, and leaving her son in critical condition, causing grief in the education department.
सूरजपुर : सूरजपुर जिला के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में सुबह हुआ एक भीषण सड़क हादसा कई सवाल छोड़ गया. तेज रफ्तार और कथित रुप से नीलगिरी लकड़ी से लदा एक ट्रैक्टर अचानक काल बनकर सड़क किनारे खड़ी सहायक शिक्षिका और उनके मासूम बेटे पर चढ़ गया. हादसा इतना भयावह था कि शिक्षिका शिफा त्रिपाठी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका छोटा बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुबारक शिफा त्रिपाठी आत्मानंद भुवनेश्वरपुर स्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ थीं. सुबह वे अपने मासूम बेटे के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं. कौशलपुर मोड़ के पास वे सड़क किनारे खड़ी थीं. तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने नियंत्रण खो दिया और सीधे उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
चश्मदीदों के मुताबिक ट्रैक्टर में नीलगिरी लकड़ी लदी हुई थी और वाहन काफी तेज रफ्तार में थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.आसपास मौजूद लोगों ने फौरन बच्चे को उठाकर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.
इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. खबर मिलते ही रामानुजनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया. और फरार चालक की तलाश तेज कर दी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ट्रैक्टर में लदी लकड़ी वैध थी या अवैध तस्करी से जुड़ी हुई थी.
बताया जा रहा है कि शिफा त्रिपाठी मूल रुप से रायपुर जिला की निवासी थीं और वर्तमान में रामानुजनगर में अपने बेटे के साथ रह रही थीं. उनकी असामयिक मौत से शिक्षा विभाग में शोक की लहर है. सहकर्मियों, छात्रों और स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. इलाके में इस घटना के बाद आक्रोश और मातम का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



