महाशिवरात्रि पर शिव-मंदिर से दर्शन कर लौट रहे मासूम और महिला समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत, 7 गंभीर, दुसरे हादसे में चार घायल, पसरा मातम
On Mahashivratri, 4 devotees, including an innocent and a woman, returning from the Shiv temple after darshan, died, 7 serious, mourning spread, people set the truck on fire.
सीतापुर : सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम मंगारी में एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की टक्कर में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं 7 की हालत नाजुक है.ये सभी महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर के दर्शन कर के लौट रहे थे. मौके पर गुस्साए भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम विशुनपुर प्लांट के पास मुख्य मार्ग NH43 पर यह घटना हुई है. महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु किलकिला शिव मंदिर के दर्शन करने के लिए गए थे. यहां से सभी रेवापुर-सखौली लौट रहे थे. तभी ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो में टक्कर हो गई. हादसे में बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. गाड़ी में 11 से ज्यादा लोग सवार थे. खबर के मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची है. मृतकों के शव और सभी घायलों को सीएचसी सीतापुर लाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मरने वालों में रेवापुर-सखौली निवासी एक महिला, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई थी. बोलेरो के अंदर फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीतापुर सीएचसी अस्पताल भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
प्रयागराज कुंभ मेला से लौट रही स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी ठोकर, 4 लोग घायल
रायगढ़ : रायगढ़ में सड़क दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गए. घायल सक्ती जिला के रहने वाले थे और उत्तरप्रदेश प्रयागराज कुंभ मेला गए थे। जहां से स्कॉर्पियो वाहन में सवार हो कर लौट रहे थे. तभी ट्रक चालक ने सामने से टक्कर मार दिया. घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती जिला के ग्राम गिरगिरा का रहने वाला भूपेन्द्र साहू 28 साल वाहन चलाने का काम करता है. करीब तीन दिन पहले गांव के अपने दोस्त व रिस्तेदारों के साथ स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कुंभ मेला गया हुआ था.
मंगलवार को भूपेन्द्र साहू, लता पटेल, डाॅली पटेल व शंकर दास महंत स्कॉर्पियो वाहन से वापस अपने घर लौट रहे थे. जब वे लोग लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम फुलीकुंडा खड़ीपहाड बजरंगबली मंदिर मोड़ के पास पहुंचे थे. तभी सामने से आ रही ट्रक CG04 LT 7032 के चालक ने स्कॉर्पियो को ठोक दिया.
इससे स्कॉर्पियो के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और स्कॉर्पियो में सवार चारो लोग घायल हो गए, लेकिन लता पटेल व डाॅली पटेल को गंभीर चोट पहुंची.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
रोड किनारे खड़ी महिला को कार ने रौंदा, मौके पर मौत
धमतरी : धमतरी जिले के सांकरा में 21 फरवरी को एक तेज रफ्तार स्वीप्ट कार ने रोड किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला सोंढूर से बस उतरकर रोड किनारे खड़ी थी. तभी तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया. मृत महिला का नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है. कार उमरगांव के तुलसी सार्वा के नाबालिक बेटे के पास थी. जो गाड़ी धुलवाने के लिए लेकर जा रहा था.



