दिनदहाड़े बुजुर्ग से 90 हजार की लूट, बाइकर्स ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी मे कैद हुए आरोपी, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
Robbery of Rs 90 thousand from an elderly person in broad daylight, bikers committed the crime, accused captured in CCTV, police is searching for the accused.
कोरबा : बैंक से जमीन खरीदने के लिए पैसा निकालना बुजुर्ग को महंगा पड़ गया. दिनदहाड़े बाइक सवारो ने बीच सड़क पर झपटाकर झोले समेत नगद रकम लूट कर फरार हो गए, इस वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस आरोपियों की धरपकड़ मे जुट गई है.
कोरबा जिले के ट्रांसपोर्ट नगर में कोतवाली थाना क्षेत्र के एसएस प्लाजा के पास गायत्री नगर छठ घाट बाकी मोगरा के रहने वाले 58 साल के अपिकर केरकेटा बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे थे. मंगलवार शाम को अपिकर अपनी वैन से एसएस प्लाजा स्थित बैंक गए थे. वहां से 90 हजार रुपए निकाले. घर लौटते समय 2 बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा किया. फिर उनके हाथ से पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. अपिकर एक स्कूल में वैन चलाते हैं.
पीड़ित ने बताया कि लूट के दौरान उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई. लेकिन किसी ने भी लुटेरों को पकड़ने की कोशिश नहीं की. बुजुर्ग ने जमीन खरीदने के लिए बैंक से यह पैसा निकाला था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले. पुलिस को वारदात का वीडियो भी मिला है.
कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जिले सहित आसपास के अन्य सभी थाना-चौकियों को घटना की जानकारी दे कर लुटेरा की जानकारी जुटाई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



