प्रेमिका से मिलने गया गांव, नहीं लौटा घर वापस, 20 दिन बाद युवक का जला हुआ मिला कंकाल, सबूत छिपाने पैरावट में जलाई लाश, चार गिरफ्तार

Went to village to meet girlfriend, did not return home, burnt skeleton of young man found after 20 days, body burnt in parapet to hide evidence, four arrested

प्रेमिका से मिलने गया गांव, नहीं लौटा घर वापस, 20 दिन बाद युवक का जला हुआ मिला कंकाल, सबूत छिपाने पैरावट में जलाई लाश, चार गिरफ्तार

बिलाईगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 20 दिनों से लापता युवक का जला हुआ कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला बेलादुला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बैंगपाली गांव का निवासी मनोज साहू 4 फरवरी की रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने तेंदुदरहा गांव गया था. लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने 5 फरवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस जांच में जंगल से खून के धब्बे और तीन लकड़ी के डंडे बरामद हुए. लेकिन मनोज का कोई सुराग नहीं मिला. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया. लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली.
करीब 20 दिनों बाद मुखबिर की खबर पर पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 5 फरवरी की रात 12 बजे वे जंगली सुअर का शिकार करने के लिए खेत में विद्युत करंट बिछा रहे थे. सुबह 4 बजे करंट प्रवाहित तार में फंसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. जब आरोपियों ने मौके पर जाकर देखा तो मृतक मनोज साहू था. घबराहट में आरोपियों ने शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर ग्राम चारपाली से बोडा रोड चिलमघाटी के पास खेत में ले जाकर पैरावट (कूड़े-कचरे) में जला दिया.
अगले दिन आरोपियों ने मोटरसाइकिल से लौटकर लकड़ी और पैरा डालकर शव को पूरी तरह जला दिया. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटनास्थल की तलाशी ली. जहां से मानव कंकाल और अन्य अवशेष बरामद किए गए.
वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट नही है और इस घटना को हत्या की ही नजर से जोड़कर देख रहें हैं. और निष्पक्ष जांच सहित जरुरत पड़ने पर सीबीआई जाँच कराने की बात कह रहे हैं.
पुलिस ने इस मामले में राजेश सिंह नेताम, गौरसिंह सिदार, भानुसिंह नेताम और चौन सिंह जगत को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी ग्राम तेंदुदरहा के निवासी हैं. घटना में उपयोग किए गए ट्रैक्टर और अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल मामलें में पुलिस ने अब तक खुलासा नहीं किया है. आगे खुलासे से ही पता चल पाएगा कि आखिरकार पूरा मामला क्या कुछ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

जंगल में मिला महिला का जला कंकाल, आरोपी पति गिरफ्तार

लखनपुर : लखनपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर जंगल में एक महिला का जला हुआ कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पति ने पत्नी के शक करने से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी और शव को पेट्रोल डालकर जला दिया.
आरोपी अमरीश कुमार निषाद उम्र 32 साल निवासी मुजफ्फरपुर, उत्तर प्रदेश, अपनी पत्नी मोनी निषाद उम्र 28 साल के साथ 11 फरवरी को घूमने के बहाने कुंवरपुर जंगल लाया था. सुनसान जगह पाकर उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और शव को जलाकर फरार हो गया. इसके बाद उसने मध्य प्रदेश के शहडोल जीआरपी थाना पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
पुलिस जांच के दौरान अमरीश से सख्ती से पूछताछ की गई. तो उसने अपना जुर्म कबूल किया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुंवरपुर जंगल से जला हुआ कंकाल बरामद किया. कंकाल की पहचान मोनी निषाद के रुप में की गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबिकापुर भेजा गया है. लखनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI