नेशनल हाईवे पर ट्रक पलटने से लगी भीषण आग, बाहर निकलने की कोशिश कर रहे ड्राइवर की दर्दनाक मौत, दूसरे हादसे में बाइक सवार की भी गई जान

A massive fire broke out due to a truck overturning on the National Highway a painful death of the driver who was trying to get out a bike rider also lost his life in another accident

नेशनल हाईवे पर ट्रक पलटने से लगी भीषण आग, बाहर निकलने की कोशिश कर रहे ड्राइवर की दर्दनाक मौत, दूसरे हादसे में बाइक सवार की भी गई जान

जशपुर : पत्थलगांव शासकीय कालेज के समीप नेशनल हाईवे 43 सड़क में बड़े-बड़े ह्यूम पाइप से लोड ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई. स्पीड में रगड़ खाने की वजह से ट्रेलर के केबिन में आग लग गई. जिससे अपनी जान बचाने ड्राइवर किसी तरह बाहर निकल कर भागने लगा तो विशालकाय पाइप ट्राला समेत उसके ऊपर गिर गया. जिससे चालक रीवा मध्य प्रदेश निवासी संजय पटेल का सिर दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे की खबरपर पत्थलगांव पुलिस ओर नगर पंचायत का दमकल मौके पर पहुंच का आग पर काबू पाते हुए क्रेन वाहन की मदद से ड्राइवर के दबे शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मरच्यूरी कक्ष में रखवाया गया.
बता दे कि ट्रेलर नम्बर MH 40 L 2752 पाइप लेकर पत्थलगांव की तरफ जा रही थी. कॉलेज के पास तेज गति में अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रक में आग लग गई. और आग लगने के बाद मौके पर मौजूद पार्षद सुनील अग्रवाल ने नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन को खबर दी. जिसके बाद पुलिस प्रशासन और नगर प्रशासन अलर्ट होकर मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकालने में जुट गए.
एक और हादसा
पत्थलगांव में एक ही समय दो बड़े हादसे ने दिल दहला दिया है. तेज गति से चल रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर आग लग जाने से जहां एक की मौत का मामला सामने आया है. वहीं ठीक उसी के बगल में हड्डी गोदाम के पास सड़क किनारे खड़ी डंपर के पीछे तेज गति बाइक चालक द्वारा ठोकर मारने से बाइक सवार की भी मौत हो गई.
बता दें कि बाइक नम्बर CG15 CM 8663 का चालक अनिल नेताम पिता अर्जुन नेताम उम्र 26 साल बटुराबहार निवासी पत्थलगांव की तरफ जा रहा था और रास्ते में खड़ी डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप की घायल हो गया.
बताया जा रहा है कि डंफर नम्बर BR 45G B 3475 सड़क किनारे खड़ी थी. तभी पीछे से आकर बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी. जिससे बाइक डंपर के पहिए में फंस गया था. हादसे की खबर मिलते ही पत्थलगाव पुलिस की टीम ने घायल को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती कराया. फिर उसकी नाजुक हालत की वजह से उसे अंबिकापुर रेफर किया गया. जहां उसकी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb