चाचा की हैवानियत, भाभी को लेकर भागा देवर, लौटने के बाद विवाद में जिंदा 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में डाला, मासूम बच्ची की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Uncle's brutality: Brother-in-law elopes with sister-in-law; upon returning, throws his 2-year-old niece alive into a burning stove during a dispute; the innocent child dies, and the accused has been arrested.
बिलासपुर/कोनी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र के घुटकु गांव में दो साल की मासूम बच्ची की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बच्ची को चाचा ने विवाद के दौरान आग में झोंक दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी नितिन कुमार लोनिया का अपनी भाभी अंकिता के साथ अफेयर था. अंकिता अपने पति सुधीर और दो साल की बेटी परमेश्वरी के साथ रहती थी. 26 अगस्त को अंकिता अपनी बेटी को लेकर नितिन के साथ घर से चली गई. काफी तलाश के बाद भी तीनों का पता नहीं चला. इसके बाद बच्ची के नाना ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो नितिन, अंकिता और बच्ची को लेकर जानकारी सामने आई.
आरोपी चाचा नितिन लोनीया अपने भाई सुधीर की पत्नी और उसकी दो साल की बेटी को राशन दुकान जाने की बात कहकर रायपुर ले गया था. 7 सितंबर को तीनों घुटकू वापस लौटे जिसके बाद पारिवारिक विवाद फिर शुरू हो गया. मंगलवार को नितिन का अपने बड़े भाई सुधीर से झगड़ा हुआ. कुछ देर बाद नितिन और उसकी भाभी अंकिता के बीच भी बहस हो गई.
कोनी थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मारपीट की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और विवाद को शांत कराया गया. इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नितिन ने अपनी दो साल की भतीजी को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया है. गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी नितिन कुमार लोनिया को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम, पारिवारिक विवाद और बच्ची को चूल्हे में डालने के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है. बच्ची के पिता और नाना ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



