मनी म्यूल अकाउंट के जरिए 3 करोड़ की ठगी का का भंडाफोड़, कोटक महिन्द्रा बैंक व एक्सिस BANK कर्मचारी समेत19 गिरफ्तार, 97 लाख फ्रीज

3 crore fraud through money mule account exposed, 19 arrested including Kotak Mahindra Bank and Axis Bank employees, 97 lakh frozen

मनी म्यूल अकाउंट के जरिए 3 करोड़ की ठगी का का भंडाफोड़, कोटक महिन्द्रा बैंक व एक्सिस BANK कर्मचारी समेत19 गिरफ्तार, 97 लाख फ्रीज

बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) के जरिए ऑनलाइन साइबर फ्रॉड में शामिल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन बैंक खातों में करीब 3 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन का खुलासा हुआ है. जबकि 97 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं.
पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में रेंज साइबर थाना और एसीसीयू टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. पूरे अभियान में 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे. जिन्होंने 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया.
जांच के दौरान सामने आया कि दिल्ली, राजस्थान (अलवर) और अन्य स्थानों पर 300 से ज्यादा साइबर अपराधियों को फर्जी बैंक अकाउंट और सिम कार्ड उपलब्ध कराए गए थे. ये अकाउंट शेयर ट्रेडिंग, फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, केवाईसी अपडेट जैसे धोखाधड़ी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे थे.
गिरफ्तार आरोपियों में बैंक कर्मचारी भी शामिल गिरफ्तार किए गए 19 आरोपियों में कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के कर्मचारी भी शामिल हैं. जो फर्जी बैंक अकाउंट खोलने में मदद कर रहे थे. इनके अलावा फर्जी सिम कार्ड बेचने वाला एक पीओएस एजेंट भी पकड़ा गया है.
क्या होता मनी म्यूल है?
“मनी म्यूल” वे लोग होते हैं जिनके बैंक अकाउंट का उपयोग साइबर अपराधी धोखाधड़ी की रकम को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में करते हैं. अपराधी नौकरी, इनाम या निवेश का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और उनके खातों का दुरुपयोग करते हैं. अगर आप “मनी म्यूल” बने तो क्या होगा? आपके बैंक खाते और संपत्तियों को जब्त किया जा सकता है.
आप पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कानूनी कार्रवाई हो सकती है. जेल या भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. भले ही आप अनजाने में इसमें शामिल हुए हों.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

“मनी म्यूल” बनना क्यों खतरनाक है?
अगर कोई व्यक्ति अपने बैंक अकाउंट को साइबर अपराधियों को सौंपता है या उसमें प्राप्त धन को आगे ट्रांसफर करता है. तो वह भी अपराध में बराबर का भागीदार बनता है.

मनी म्यूल स्कैम के स्टेप्स:
साइबर अपराधी अवैध तरीके से पैसे प्राप्त करते हैं.
वे लोगों को नौकरी, इनाम या निवेश के नाम पर फंसाते हैं और उनसे उनके बैंक अकाउंट का उपयोग करने की अनुमति लेते हैं.
मनी म्यूल अपने खाते से पैसे आगे ट्रांसफर करता है, जिससे असली अपराधी की पहचान छिपी रहे.
जल्दी पैसा कमाने के लालच में लोग इस जाल में फंस जाते हैं, लेकिन जब जांच होती है, तो बैंक अकाउंट होल्डर को भी अपराधी माना जाता है.

गिरफ्तार आरोपियों की लिस्ट

क्रमांक नाम पिता का नाम पता
01 सत्यनारायण पटेल स्व. मंगलू पटेल सेंदरी आवासपारा, कोनी, बिलासपुर
02 राकेश भेड़पाल रामनाथ भेड़पाल सेंदरी भेड़पाल मोहल्ला, कोनी, बिलासपुर
03 दुर्गेश केंवट सीताराम केंवट वार्ड 18, सेंदरी, कोनी, बिलासपुर
04 शिवशंकर यादव लक्ष्मण यादव तारबाहर, डीपुपारा, गगन अपार्टमेंट, बिलासपुर
05 राजकुमार पाल शिवनाथ पाल सेंदरी, कोनी, बिलासपुर
06 नंदकुमार केंवट समारू केंवट इटवा पाली, मस्तुरी, बिलासपुर
07 दीपेश निर्मलकर राजा राम निर्मलकर तारबाहर, नगीना मस्जिद, बिलासपुर
08 सुरेश सिंह रतन सिंह सेंदरी, वार्ड 01, हाई स्कूल के पास, कोनी, बिलासपुर
09 शेखर चतुर्थी रामचरण चतुर्थी शुभम विहार, मंगला, सिविल लाइन, बिलासपुर
10 रोशन साहू लखन लाल साहू लिमतरा, सक्ती / अज्ञेय नगर, तारबाहर, बिलासपुर
11 कुनाल मंडावी भुवन कुमार मंडावी वार्ड 19, बलौदाबाजार
12 प्रथम सोनी उदय सोनी पुरानी बस्ती, करगीरोड, कोटा, बिलासपुर
13 दिपांशु साहू देवी प्रसाद साहू वार्ड 10, कोटा, बिलासपुर
14 अमन तिवारी लक्ष्मीनारायण तिवारी वार्ड 10, कोटा, बिलासपुर
15 रामलाल यादव भूषण यादव खैरा, मस्तुरी, बिलासपुर
16 अमित पाल हिमांचल पाल खैरा, जयरामनगर, मस्तुरी, बिलासपुर
17 अब्दुल रशिद अब्दुल मजीद वार्ड 26, तालापारा, सिविल लाइन, बिलासपुर
18 मुख्तार खान रशिद खान तालापारा, महामाया मंदिर, सिविल लाइन, बिलासपुर
19 गुज्जला जगदीश जी. कामेश्वर राव हेमूनगर, कल्याणी स्कूल, तोरवा, बिलासपुर

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

कानूनी परिणाम
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लग सकते हैं.
बैंक खाते और संपत्तियां जब्त हो सकती हैं.
जेल या भारी जुर्माना लगाया जा सकता है, भले ही व्यक्ति अनजाने में शामिल हुआ हो.
भारतीय दंड संहिता और साइबर अपराध कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई हो सकती है.
कैसे बचें मनी म्यूल स्कैम से?
अज्ञात स्रोतों से धन प्राप्त न करें.
अपने बैंक अकाउंट और वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रखें.
अगर किसी स्कीम में जल्दी पैसा कमाने का ऑफर मिले, तो सतर्क रहें.
अगर आपके खाते में कोई संदिग्ध ट्रांजेक्शन दिखे, तो तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित करें.
मनी म्यूल स्कैम एक गंभीर अपराध है, जिसमें शामिल होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है. अगर आप किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल हैं या आपके बैंक खाते में संदेहास्पद लेन-देन हो रहे हैं. तो फौरन सतर्क हो जाएं.