महाशिवरात्रि पर मंदिर में मधुमक्खियों का हमला, 10 से ज्यादा शिवभक्त घायल, मची अफरा-तफरी, डॉक्टर गंभीर हालत में ICU में भर्ती
Bees attack in the temple on Mahashivratri, more than 10 Shiva devotees injured, chaos created, doctor admitted in ICU in critical condition
धमतरी-कुरुद : शिवरात्रि के दिन धमतरी जिले के भखारा में शिव जी के मंदिर में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब दर्शन करने पहुंचे भक्तों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. जिसमें कई शिवभक्त घायल हो गए. डॉक्टर अभिजीत जैन जान बचाने दो किलोमीटर भागे. फिर भी मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. अभी आईसीयू में भर्ती है. जहां उसका इलाज जारी है. वही कई लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
शिवरात्रि के मौके पर बुधवार को सुबह से ही भखारा में शिव मंदिरों में शिव जी के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लेकिन डुमराही तालाब में स्थापित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में मधुमक्खियों ने शिवभक्तों पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से अफरातफरी का माहौल बन गया. लोग जान बचाने रोते बिलखते इधर से उधर भागे.
इस मामले में बैगा हरीश ने बताया कि सुबह से ही शिव भक्त मंदिर में पूजा करने पहुंच रहे थे. थोड़ी ही देर में हजारों मधुमक्खियां पहुंच गयी और शिव जी की आराधना में लीन लोगों पर हमला कर दिया. आचानक हुए हमले से लोग जान बचाने रोते बिलखते इधर से उधर भागे. कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में हाहाकार मच गया.
मधुमक्खियों के इस हमले में करीब दस लोगों को घायल कर दिया. जिसकी चपेट में आये कुछ महिलाए और छात्राओं का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया. सबसे ज्यादा गंभीर रुप से घायल डाक्टर अभिजीत जैन हुए हैं. जिनके शरीर में मधुमक्खी के सैकड़ों डंक के निशान बन गए. धमतरी के गुप्ता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
अभिजीत जैन के पिता अरिहंत मेडिकल के संचालक ललित जैन ने बताया कि मधुमक्खियों ने उसके बेटे पर करीब पनद्रह सौ डंक मारे हैं. शरीर का ऐसा कोई भी स्थान नहीं बचा है. जान बचाने दो किलोमीटर भागा फिर भी मधुमक्खियों ने उसके बेटे का पीछा नहीं छोड़ा. अभी आईसीयू में भर्ती है. जहां उसका इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



