नर्सिंग की नौकरी का झांसा देकर महिला से 3.30 लाख की ठगी, पुलिस आरोपी अभिषेक को रायपुर से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A woman was duped of Rs 3.30 lakh on the pretext of giving her a nursing job, the police arrested the accused Abhishek from Raipur and sent him behind bars

नर्सिंग की नौकरी का झांसा देकर महिला से 3.30 लाख की ठगी, पुलिस आरोपी अभिषेक को रायपुर से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायगढ़ : एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर ओएन्दिन्ग मामलों में फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी की कड़ी में रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने नर्सिंग की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है
मिली जानकारी के मुताबिक रियापारा, वार्ड नंबर 14, रायगढ़ की रहने वाली श्यामा राठौर उम्र 32 साल ने 13 मार्च 2023 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अभिषेक जूवेल ने उसे एम्स रायपुर में नर्स पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3,30,000 रुपये की ठगी की.
पीड़िता ने बताया कि उसने 16 जुलाई 2019 को एम्स रायपुर में नर्स पद के लिए आवेदन किया था. जहां उसकी मुलाकात अभिषेक जूवेल से हुई. अभिषेक ने भरोसा दिलाया कि वह उसे ₹3.30 लाख के बदले नौकरी दिलवा सकता है. इस पर यकीन करके पीड़िता ने 20 जुलाई 2019 को पहले ₹90,000 नकद दिया और फिर अलग-अलग तारीखों में ऑनलाइन के जरिए पूरी रकम दे दी. जब भी वह नौकरी के बारे में पूछती थी तो आरोपी उसे बहाने बनाकर टालता रहा और बाद में अपना मोबाइल बंद कर लिया.
पीड़िता की इस शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 226/2024 धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई. लेकिन वह फरार था. कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देश पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया. जिससे आरोपी के रायपुर में होने की जानकारी मिली. साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम ने पंचपेडी नाका, देवड़ा कॉलोनी, रायपुर में दबिश देकर अभिषेक जूवेल को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया. मिली रकम में से खर्च किए जाने के बाद बची हुई शेष रकम 5,500 को पुलिस ने जब्त कर लिया. आरोपी अभिषेक जूवेल उर्फ जॉनी (पिता नेल्सन जूवेल, उम्र 31 साल, निवासी गढ़फुलझर, थाना बसना, जिला महासमुंद) को अदालत में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया. इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, आरक्षक मुरली मनोहर पटेल और उत्तम सारथी की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI