नागरिकों सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम, 25 कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज, लगा आरोप- सरकार मनोबल तोड़ने FIR जैसी हरकत

Congress workers along with citizens blocked the roads case registered against 25 Congress workers allegation FIR is like an act to demoralize the government

नागरिकों सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम, 25 कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज, लगा आरोप- सरकार मनोबल तोड़ने FIR जैसी हरकत

अंबिकापुर : सरगुजा कांग्रेस अध्यक्ष समेत 25 कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. दरअसल खस्ताहाल सड़क को लेकर नागरिकों सहित कांग्रेसियों ने चक्का जाम किया था. अंबिकापुर प्रतापपुर मार्ग सरगांव में खराब सड़क को लेकर 22 अक्टूबर को कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में सड़क जाम किया किया था. एक हफ्ते बाद एफआईआर दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक किशू नगर निवासी अभिषेक माली की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किया गया. पुलिस के मुताबिक सभी के खिलाफ धारा 126(2) व 191(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इधर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने FIR  को लेकर कहा है कि सत्ता में बैठी भाजपा से नहीं चल रही सरकार मनोबल तोड़ने FIR जैसी हरकत कर रही है. ताकि उनके खिलाफ आंदोलन न हो. विपक्ष की आवाज बनकर जो जिम्मेदारी दी गई उसे पूरा करेंगे. आगे भी जनता के साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं को लेकर आंदोलन करेंगे.
बता दें कि सरगवां से घंघरी-बकनाखुर्द मार्ग 6.5 किलोमीटर रोड खराब है. यह सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है. इसके निर्माण की मांग और विरोध प्रदर्शन किया गया. विरोध सरगुजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरगवां में अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्यमार्ग पर चक्काजाम किया था.
बता दें कि PMGSY के तहत इस रोड की मरम्‍मत साल 2018 में की गई थी. इस मार्ग से सरगांवा, सकालो, घंघरी, बकनाखुर्द, नर्मदापारा, रुपपुर, कंचनपुर, अखोरा के लोग अंबिकापुर आवागमन करते हैं. इसलिए उन्‍हें आनेजाने में अब काफी परेशानी होती है. पहले बारिश में कीचड़ की समस्‍या से परेशान थे. अब गड्ढों और धूल से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है. इस मार्ग पर कई ग्रामीण हादसे का शिकार हो रहे हैं.
इस दौरान PMGSY के ईई ने इस रोड का नवीनीकरण जल्द शुरु करने की बात कही थी. इस आश्वासन के बाद आंदोलन खत्‍म हो गया था. इस मामले में गांधीनगर थाने में एक हफ्ते बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता समेत 25 कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb