अभनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर, इधर ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को ट्रक ने रौंदा, ड्राइवर फरार

A villager seriously injured in a collision with an unknown vehicle in Abhanpur, referred to Raipur, here a police constable returning from duty was crushed by a truck, driver absconded

अभनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर, इधर ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को ट्रक ने रौंदा, ड्राइवर फरार

अभनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल

अभनपुर/नवापारा : नवापारा क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे ग्रामीण को कुचल दिया. हादसे में गंभीर रुप से घायल ग्रामीण को नवापारा सीएचसी ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत होने की वजह से उसे रायपुर रेफर कर दिया. यह हादसा रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा-अभनपुर मार्ग पर पिपरौद गांव के शिवांश स्कूल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे ग्रामीण को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया. हादसा इतना भीषण था कि ग्रामीण का पैर फ्रैक्चर हो गया और सिर व चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं है. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने डायल 112 को घटना की खबर दी.
खबर मिलते ही 112 में तैनात आरक्षक खिलेंद्र पाटिल और पुष्पेंद्र साहू मौके पर पहुंचे. फ़िलहाल घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस ने घायल को 112 वाहन से नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया. घायल की पहचान नहीं हो पाई. पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है. वहीं अज्ञात वाहन की तलाश जारी है. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.
नवापारा में ही घटना दम्मानी पेट्रोल पंप के पास एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए. इस हादसे में दो बच्चे घायल हो गए. तेज रफ्तार हाइवा वाहन के चालक ने अचानक लापरवाही से ब्रेक लगा दिया. अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक के पीछे आ रही पिकअप में टक्कर हो गई. पिकअप की चपेट में बाइक सवार आ गया. हादसे में बाइक सवार दो बच्चे घायल हो गए. हालांकि घायलों बच्चों की पुष्टि नहीं हो पाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को ट्रक ने रौंदा, ड्राइवर फरार

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. पथरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक राकेश डहरिया की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि आरक्षक की बाइक को कुचलते हुए ट्रक मौके से फरार हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आरक्षक राकेश डहरिया की हाल ही में उनकी पोस्टिंग पथरिया थाने में हुई थी. राकेश रविवार की रात अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से मुंगेली स्थित घर लौट रहे थे. इसी दौरान कपुआ-पथरगढ़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ने बाइक समेत आरक्षक को कुचल दिया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. राकेश की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है.
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और जांच जारी है.
राकेश डहरिया की असमय और दर्दनाक मौत से उनके साथी पुलिसकर्मी गमगीन हैं. बताया जा रहा है कि राकेश अपने परिवार के इकलौते सहारा थे. उनकी मौत से न सिर्फ विभाग बल्कि उनके गांव में भी शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB