धमतरी में पंचायत ऑफिस में लगी रहस्यमयी आग, भवन में रखे सरकारी दस्तावेज, कंप्यूटर जलकर खाक, लापरवाही, शरारत या सबूत मिटाने की साजिश?
Mysterious fire in Panchayat office in Dhamtari, government documents and computers kept in the building burnt to ashes, negligence, mischief or conspiracy to destroy evidence?
धमतरी : धमतरी जिले के कुरुद में लगातार अपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है. बीते दिन अज्ञात चोर द्वारा दो मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. थाना क्षेत्र अंतर्गत फिर एक मामला सामने आया है. जहां असामाजिकतत्वों द्वारा पंचायत कार्यालय में रखे सरकारी दस्तावेज को आग के हवाले कर दिया गया. आगजनी की घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 23-24 जून की दरमियानी रात धमतरी ज़िले के कुरुद ब्लॉक के हंकारा ग्राम पंचायत भवन में मंगलवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पंचायत भवन को निशाना बनाते हुए पीछे की खिड़की से अंदर घुसकर दफ्तर में आग लगा दी. इस घटना से पंचायत भवन में रखे अहम सरकारी दस्तावेज़, कंप्यूटर, आलमारी, फाइलें, कुर्सियाँ और टेबल सब कुछ देखते ही देखते जलकर खाक हो गए. चौंकाने वाली बात यह है कि हमलावर सीधे मुख्य दरवाज़े से नहीं बल्कि पीछे की खिड़की से कूदकर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया. जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अलमारी में रखे अह्म दस्तावेज को मिटाने के लिए आग के हवाले किया गया है. बहरहाल कुरूद पुलिस मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है.
साफ है कि पूरी वारदात पूर्व-नियोजित और गहरी साज़िश के तहत की गई.
घटना की खबर मिलते ही कुरुद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है. वहीं पुलिस का कहना है कि आगजनी करने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से पूछताछ की जा रही है. इस आगजनी ने न सिर्फ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचा बल्कि गांव के प्रशासनिक तंत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. गांव में इस घटना के बाद डर और ग़ुस्से का माहौल है. ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ़्तार कर सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



