मोटरसाइकिल से लगी मामूली टक्कर के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, आरोपी रितिक गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

A dispute over a minor collision involving a motorcycle turned violent; a glass bottle was smashed against a young man's head, and the accused, Ritik, has been arrested and sent to jail.

मोटरसाइकिल से लगी मामूली टक्कर के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, आरोपी रितिक गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

सरगुजा/बतौली : सरगुजा जिला के बगीचा चौक में मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. विवाद के दौरान आरोपी ने एक युवक के सिर पर कांच की खाली बोतल से हमला कर दिया. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई. घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर निवासी अमित कुमार प्रजापति का मोटरसाइकिल की हल्की टक्कर को लेकर रितिक शर्मा उर्फ लल्ला उम्र 26 साल के बीच विवाद हुआ था. इसी दौरान रितिक शर्मा ने अमित कुमार के सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया. बीच-बचाव के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. हमले में अमित को चोट लगने के बाद मामले की खबर पुलिस को दी गई.
पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 107/2026 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरु की. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रितिक शर्मा उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई टूटी हुई कांच की बोतल भी बरामद कर जब्त कर ली. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2) और 109(1) BNS के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया.
आरोपी
रितिक शर्मा उर्फ लल्ला पिता स्व अशोक शर्मा उम्र 26 साल निवासी शिव मंदिर पारा बतौली  जिला सरगुजा छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb