फ्री में शराब नहीं देने पर बदमाशों ने सुपरवाइजर को मारा चाकू, शरीर के कई जगहों पर आई गंभीर चोट, हालत नाजुक, आरोपियों की तलाश जारी

The miscreants stabbed the supervisor for not giving free liquor, he suffered serious injuries in many parts of the body, condition is critical, search for the accused is on

फ्री में शराब नहीं देने पर बदमाशों ने सुपरवाइजर को मारा चाकू, शरीर के कई जगहों पर आई गंभीर चोट, हालत नाजुक, आरोपियों की तलाश जारी

रायपुर/धरसीवा : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे मुख्यालय धरसीवा में अपराध चरम पर है. नशाखोरी, लूटपाट, और चाकूबाजी जैसी घटनाएं आम बात हो गई है. बीते सोमवार सिलतरा क्षेत्र में शराब दुकान के सुपरवाइजर लोकेश साहू पर ही फ्री में शराब न देने पर क्षेत्र के कुछ बदमाशो ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया.
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने पहले शराब दुकान में आकर फ्री में शराब मांगी और जब सुपरवाइजर ने शराब देने से मना किया. तब घर लौटते वक्त रात करीब 10: 30 बजे क्षेत्र के ही कुछ युवकों ने बीच रास्ते में पहले पीड़ित सुपरवाइजर लोकेश साहू की खूब पिटाई की. फिर चाकू से हमला कर घायल कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा लहूलुहान हालत में पीड़ित को फौरन धरसीवां हॉस्पिटल लाया गया. जंहा प्रारंभिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया. फिलहाल सिलतरा चौकी पुलिस घटना की जांच के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त में कमी है और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का अभाव है. सरकार को भी इस गंभीर विषय पर ध्यान देना चाहिए कि आखिर क्यों उसके अपने प्रतिष्ठानों से जुड़े लोग भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. और क्यों उद्योग नगर साकरा जैसा महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र अपराध का गढ़ बनता जा रहा है. बता दे कि शराब दुकान के कर्मचारियों की भर्ती प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए होती है. लेकिन उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आबकारी विभाग की भी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB