पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, धमतरी में 13 गाय, 6 बछड़े और 12 छोटे बच्चे बरामद, जंगल के रास्ते गोवंश ओडिशा ले जा रहे गरियाबंद के 3 आरोपी गिरफ्तार

Crackdown on cattle smuggling: 13 cows, 6 calves, and 12 young calves recovered in Dhamtari; three accused from Gariaband arrested while transporting the cattle to Odisha via a forest route.

पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, धमतरी में 13 गाय, 6 बछड़े और 12 छोटे बच्चे बरामद, जंगल के रास्ते गोवंश ओडिशा ले जा रहे गरियाबंद के 3 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी : धमतरी जिले में पशु तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर मेचका पुलिस ने जंगल के रास्ते ओडिशा ले जाए जा रहे 13 गाय, 6 बछड़े, 12 छोटे बच्चे कुल 32 मवेशी बरामद किए हैं. इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.
धमतरी में 32 मवेशी बरामद – मुखबिर की खबर पर जंगल में घेराबंदी
मिली जानकारी के मुताबिक थाना मेचका पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि बड़ी मवेशियों को जंगल के रास्ते ओडिशा की तरफ ले जाया जा रहा है. पुलिस टीम ने अरसीकन्हार-खालगढ़ मार्ग पर नहर से करीब 500 मीटर आगे जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की. मौके पर तीन लोग मवेशियों को हांकते हुए मिले. पुलिस ने कुल 32 मवेशियों को बरामद कर सुरक्षित संरक्षण में लिया.
32 मवेशियों की अनुमानित कीमत ₹82 हजार
बरामद मवेशियों का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 82 हजार रुपये है. 13 गाय – अनुमानित कीमत ₹41,000 • 6 बछड़े – अनुमानित कीमत ₹19,000 • 12 छोटे बच्चे (बछिया/बछड़े) – अनुमानित कीमत ₹11,000 • 1 बैल – अनुमानित कीमत ₹11,000 
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
मौके पर मिले साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर थाना मेचका में अपराध क्रमांक 08/2026 दर्ज किया गया है. छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 और 10 • पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(d) • भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5)  गिरफ्तार आरोपियों को अदालत के सामने पेश करने की वैधानिक प्रक्रिया जारी है.
आरोपी
घनश्याम सेन पिता रामलाल सेन उम्र 40 साल निवासी ग्राम जोबा जिला गरियाबंद
देवशरण पिता रामलाल गाड़ा उम्र 52 साल निवासी ग्राम केराबाहरा जिला गरियाबंद
ओंकार ठाकुर पिता लखेश्वर ठाकु उम्र 32 साल निवासी ग्राम जोबा, जिला गरियाबंद
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb