बाल-कटवाने जा रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, बहन की शादी की तैयारी में जुटे भाई की मौत, एक दिन बाद बारात आने से पहले उठी अर्थी
A young man on his way to get his hair cut was hit by a truck, and the brother, busy preparing for his sister's wedding, died. The funeral procession arrived a day later.
दुर्ग/धमधा दुर्ग जिले केधमधा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. शादी की तैयारियों के बीच एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. बहन की शादी से पहले बाल कटाने जा रहे युवक की हादसे में मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है. जिसका इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बरहापुर से दो सगे भाई जगन्नाथ साहू और रोहित साहू बाल कटाने के लिए धमधा की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान खैरागढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद छोटे भाई रोहित साहू को मृत घोषित कर दिया. जबकि बड़े भाई जगन्नाथ साहू की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि 20 फरवरी को बरहापुर गांव में साहू समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रस्तावित है. बताया जा रहा है कि मृतक और घायल दोनों भाइयों के परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और बारात जाने की तैयारी थी. घर में जहां ढोल-नगाड़े और खुशियों का माहौल था. वहीं इस हादसे ने पूरे परिवार और गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है.
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. मामले की जांच धमधा पुलिस द्वारा की जा रही है और वाहन की तलाश जारी है. बरहापुर सहित आसपास के गांवों में मातम का माहौल है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपी वाहन चालक को पकड़ने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



