महिला का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी!, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, वेदप्रकाश और रंजीत अग्रवाल को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A woman was molested by holding her hand and threatened with death Police took strict action arresting Vedprakash and Ranjit Agarwal and sending them to jail

महिला का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी!, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, वेदप्रकाश और रंजीत अग्रवाल को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मुंगेली/लोरमी : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. यह मामला थाना लोरमी क्षेत्र के ग्राम भाठापारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भाठापारा, थाना लोरमी में पीड़िता ने 17 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उसने अपने पड़ोस में रहने वाले वेदप्रकाश अग्रवाल और रंजीत अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए. पुरानी रंजिश के चलते दोनों आरोपी उसे घर में अकेला पाकर जबरन दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए. आरोप है कि उन्होंने महिला की लज्जा भंग करने की नीयत से हाथ-बांह पकड़कर छेड़छाड़ की, अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.
इस शिकायत के आधार पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 52/26 के तहत बीएनएस की धारा 74, 332(सी), 296, 351(3) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज जांच शुरु की गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया.
इस दौरान पीड़िता और संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए गए और उपलब्ध तथ्यों और सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई. जांच में पुख्ता आधार मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पूछताछ में आरोपियों ने घटना से जुड़ी बातों को आरोपियों ने कबूल किया. इसके बाद विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी कर 18 फरवरी 2026 को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत अग्रवाल उम्र 26 साल और वेदप्रकाश अग्रवाल उम्र 28 साल निवासी वार्ड क्रमांक 15 गायत्रीपारा, लोरमी के रुप में हुई है. इस मामले की पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव, उपनिरीक्षक मानसिंह परिहार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB