मजदूर का अपहरण, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार और एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A laborer was kidnapped, causing widespread panic in the area. Police took major action, arresting five accused, including a contractor and a woman, and sending them to jail.
सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मजदूर के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठेकेदार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस घटना ने इलाके में हडक़ंप मचा दिया था. यह मामला डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कांसा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मजदूर राकेश भारद्वाज को ईंट भट्टे में काम करने के लिए पहले से पैसे दिए गए थे. लेकिन मजदूरी पर नहीं जाने को लेकर ठेकेदार और मजदूर के बीच विवाद हो गया. इसी विवाद के चलते ठेकेदार नरेश कुमार टंडन ने अपने साथियों शिव टंडन, देवानंद भारद्वाज, कीर्तन खांडे और परमेश्वरी टंडन के साथ मिलकर मजदूर को जबरन कार में बैठाकर उठा लिया।
घटना के बाद मजदूर की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ठेकेदार अन्य राज्यों में ईंट भट्टों के लिए मजदूरों की सप्लाई करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



