तेज रफ्तार का कहर, सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, आरोपी की तलाश जारी, हादसा CCTV में कैद
Tragedy strikes due to speeding: A young man standing by the roadside was struck by an unidentified speeding motorcycle and died on the spot; a search for the accused is underway, and the incident was captured on CCTV.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार का कहर एक परिवार पर भारी पड़ गया. बम्निनडीह बरगड़ी रोड पर एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने ऐसी टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी बाइक सवार की तलाश में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के निवासी चेक कुमार प्रधान सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्तों मनोज कुमार धीवर और गौरीशंकर के साथ खपरीडीह में एक शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकले थे. बताया जा रहा है कि शादी स्थल पहुंचने के बाद वह किसी काम से बरगड़ी रोड पर अपनी बाइक के पास खड़े थे. तभी तेज रफ्तार से आए एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.
इतना भीषण था कि चेक कुमार प्रधान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सीसीटीवी फुटेज में युवक अपनी बाइक की ओर पैदल जाते हुए दिखाई दे रहा है, तभी तेज रफ्तार बाइक उसे टक्कर मारती नजर आती है.
परिजनों का आरोप है कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा वही बाइक सवार हादसे का जिम्मेदार है. मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और मूर्ति बनाने का काम करता था. उसके पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं. जिनके सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.
फिलहाल बम्हनीडीह पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है. शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बाइक सवार की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



