कैप्सूल वाहन बाइक सवार को कुचला, चक्के में दबने से युवक की दर्दनाक मौत, फरार वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Capsule vehicle crushes bike rider young man dies tragically due to being crushed under wheel police arrests absconding driver

कैप्सूल वाहन बाइक सवार को कुचला, चक्के में दबने से युवक की दर्दनाक मौत, फरार वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. इस घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. घटना जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बिर्रा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार चक्के के नीचे आ गया और कुचलते हुए वाहन आगे बढ़ गया. घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
इस हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई. राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बताया जा रहा है मृतक नारायण चंद्रा बोरसी का रहने वाला था. जो टाइल्स मिस्त्री का काम करता था. शुक्रवार को युवक घर से किसी काम के सिलसिले में बिर्रा की तरफ जा रहा था. इस दौरान वाहन के चपेट में आ गया. वहीं कैप्सूल वाहन को लेकर चालक मौके से भाग निकला. जिससे बम्हनीडीह पुलिस की मदद से पकड़ा गया. पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb