सिर पर पत्थर पटक कर युवक की हत्या, मामूली विवाद में हुई खूनी वारदात, हिरासत में आरोपी, पुलिस कर रही मामले की जांच

A young man was killed by throwing a stone on his head a bloody incident happened due to a minor dispute the accused is in custody police is investigating the case

सिर पर पत्थर पटक कर युवक की हत्या, मामूली विवाद में हुई खूनी वारदात, हिरासत में आरोपी, पुलिस कर रही मामले की जांच

दुर्ग : दुर्ग में एक बार फिर खूनी वारदात हुई है. मोहन नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद पर युवक के सिर पर पत्थर पटककर हत्या की गई. पुलिस ने इस केस में फौरनकार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. घटना सिकोला भाठा क्षेत्र की है.
मामूली विवाद में हत्या
एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि आरोपी योगेश सोना के घर के सामने रोहित कुमार ठाकुर शराब के नशे में लेट गया था. जिसे हटाने के लिए योगेश सोना ने काफी प्रयास किया. इसी दौरान रोहित ने योगेश के साथ विवाद करना शुरु किया. विवाद बढ़ने के बाद योगेश और रोहित के बीच मारपीट हुई. इसी दौरान जब रोहित जमीन पर गिरा तो योगेश ने उसके सिर पर पत्थर पटक दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घातक वार से रोहित कुमार ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. खबर के बाद मोहन नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
रोहित शराब के नशे में योगेश के घर के सामने लेट गया था.जब उसे योगेश ने हटाने का प्रयास किया तो दोनों में विवाद हुआ. विवाद के बाद योगेश ने भारी पत्थर से रोहित के सिर पर वार कर दिया. जिससे वो जमीन पर गिर गया. प्राणघातक वार के कारण रोहित की मौके पर ही मौत हो गई- अभिषेक झा, एएसपी
पुलिस ने हत्या के आरोपी को सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने रोहित को घर के पास से हटाने की काफी कोशिश की. लेकिन वो नहीं माना. उल्टा विवाद करने लगा. इसके बाद आरोपी ने गुस्से में रोहित पर प्राणघातक वार कर दिया. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb