पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला हमला, चाकूबाजी के 3 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार, चाकू, बेल्ट और डंडा जप्त
A youth was attacked due to old enmity, 9 accused including 3 minors arrested for stabbing, knife, belt and stick seized
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सेमरताल मे चाकूबाजी करने वाले 3 नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों से पुलिस ने चाकू, बेल्ट और डंडा जप्त किया है. हमले में घायल युवक को सिम्स मे भर्ती किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 अगस्त 2025 को रात 11:45-12 बजे कोनी थाने में पदस्थ ASI अशोक चौरसिया टीम के साथ गस्त में थे. तभी मोबाइल से खबर मिली कि ग्राम सेमरताल में हर्ष यादव को जलसों के लड़कों ने चाकू मार दिया है. वारदात में घायल युवक को सिम्स अस्पताल बिलासपुर लेकर गए हैं.
इस खबर पर पुलिस की टीम सिम्स अस्पताल पहुंची और घायल युवक के भाई परदेसी यादव से पूछताछ करने पर बताया कि 9 अगस्त 2025 की रात 11:45 से 12 बजे के बीच पुरानी रंजिश की वजह से आनंद वर्मा, साहिल वर्मा और उनके साथियों ने मिलकर हत्या करने के नियत से बेल्ट एवं चाकू से हमला किया है. सीने और पेट में मारकर जानलेवा चोट पहुंचाया है.
इसके बाद जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया. और आरोपियों की तलाश कर तीन नाबालिग समेत 9 आरो०पियोन को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी आनंद वर्मा अपने हाथ में रखे चाकू से हत्या करने के नियत से हर्ष यादव के सीने और पेट में और साहिल वर्मा ने हर्ष यादव के पीठ पर चाकू से हमला करना कबूल किया। उनके साथियों ने डंडा एवं बेल्ट से मारपीट करना कबूल किया। आरोपी आनंद वर्मा और साहिल वर्मा के निशान दही पर पुलिस ने दो नग चाकू और साथियों से एक बेल्ट और डंडा को जप्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 191(2), 191(3) B. N. S. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर सभी 9 आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। यहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया.
नाम आरोपी
1. राजीव वर्मा पिता स्व संजय वर्मा उम्र 23 साल भूरी भाटा जलसों थाना कोनी जिला बिलासपुर
2. साहिल वर्मा पिता मूलचंद वर्मा उम्र 19 साल निवासी ग्राम जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर
3. लक्ष्मी प्रसाद केवट पिता रमेश केवट उम्र 19 साल भूरी भाटा जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर
4. आनंद वर्मा पिता स्व शिव प्रसाद उम्र 35 साल वर्मा ग्राम जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर
5. राजा वर्मा पिता भागवत वर्मा उम्र 25 साल निवासी वर्मा मोहल्ला ग्राम बिरकोना थाना कोनी बिलासपुर
6. राजेंद्र वर्मा पिता झड़ी वर्मा उम्र 23 साल निवासी वर्मा मोहल्ला ग्राम बिरकोना थाना कोनी बिलासपुर
3 नाबालिग आरोपी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



