मामूली विवाद पर मड़ई घुमने गए युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौत के बाद फरार दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

A youth who had gone to visit a fair was attacked with a knife over a minor dispute, police arrested four accused including two minors who absconded after his death

मामूली विवाद पर मड़ई घुमने गए युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौत के बाद फरार दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई/अमलेश्वर : दुर्ग जिले में सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा किया है. एन्टी काईम,सायबर युनिट दुर्ग एवं थाना अमलेश्वर की संयुक्त कार्यवाही कर मामूली विवाद पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर 2024 को प्रार्थी ग्राम पांहदा थाना अमलेश्वर क्षेत्रांतर्गत मेला मंडई दौरान मृतक उमेश यदु पिता पवन कुमार यदु उम्र 16 साल निवासी ग्राम पांहदा का शव सोसायटी के सामने मेन रोड के किनारे लहु सुहान हालत में पड़ा था. जिस पर थाना अमलेश्वर में मर्ग क्रमांक 51/24 धारा 194 बी एन एस एस कायम कर मामला जांच में लिया.
घटना स्थल निरीक्षण, शव परीक्षण और शॉट पी.एम रिपोर्ट में पी.एम. कर्ता चिकित्सक द्वारा होमीसाईडल लेख करने से अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 160/24 धारा 103 (1) बी एन एस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा आरोपियों की जल्द पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिया गया. जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) वेदव्रत सिरमौर, नगर पुलिस अधीक्षक पाटन हरिश पाटिल,एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) दुर्ग हेमप्रकाश नायक के मार्गदर्शन में प्रभारी एसीसीयु निरीक्षक तापेश नेताम,थाना प्रभारी अमलेश्वर निरीक्षक ममता अली शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरापियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगाया गया.
टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और तकनीकी मदद लेकर त्रिनयन एप की मदद से आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. 24 दिसंबर 2024 की रात करीब 12:15 बजे एक मोटर सायकल से चार संदेही CCTV फुटेज में दिखाई दिए. टीम द्वारा ग्रामीणो से और साइबर प्रहरी ग्रुप में संदेहीयो का फोटो वायरल कर पतासाजी किया गया.
इसी दौरान उक्त सयंदेहीयों के फुटेज को ग्राम झीट में पहचान कराया गया. ग्रामीण फुटेज में लाल रंग का जैकेट पहने और नीला जींस पहने व्यक्ति को देखकर नवीन सिंघोरे निवासी झीट का होना जाहिर किये। जिस आधार पर एसीसीयू टीम द्वारा उक्त संदेही का पता कर तत्काल हिरासत में लिया गया. जिससे अन्य तीन संदेहियो का पहचान कराया गया जो लोचन सिंधोरे उर्फ बंटी और दो नाबालिग बालक होना बताया.
एसीसीयू टीम ने कार्यवाही करते हुए चारो संदेहियो को हिरासत में लेकर अलग-अलग पुछताछ किया. तब मुख्य आरोपी नवीन कुमार सिंघोरे पिता शंकर लाल सिंघोरे अपराध कबुल करते हुए बताया कि 24 दिसंबर 2024 को ग्राम पांहदा का मेला-मड़ई था. आरोपी अपने मोटर सायकल नम्बर CG07 CE 2473 सीडी डिलक्स में अपने तीन अन्य साथियों के साथ मेला घुमने ग्राम पांहदा गया था.
घुमते समय करीब 21:30 बजे ग्राम पंचायत पांहदा के पास इनका गांव के कुछ लोगो के साथ शराब के नशे में वाद-विवाद हुआ था. जिसके बाद चारो आरोपी अपने गांव झीट चले गए. वहां जाकर शराब का सेवन किया. और बदले की भावना रखते हुए नवीन सिंधोरे अपने घर से धारदार चाकू लेकर आया और ये चारो फिर नवीन के मोटर सायकल में बैठकर ग्राम पांहदा आए और विवाद हुए लड़को को बदला लेने के लिख खोज रहे थे.
तभी करीब रात 12:15 बजे सोसायटी के सामने गए. जिसमें से दो नाबालिग बालक पानी पीने के लिए बोरिंग के पास रुके. नवीन और उसका साथी लोचन उर्फ बंटी सोसायटी के सिडी में बैठे मृतक उमेश यदु के पास गए. जहां इनके बीच फी-फायर गेम खेलने के लिए आपसी गाली-गलौज हुआ. उसी दौरान आरोपी अपने पास रखे घारदार चाकू से मृतक उमेश यदु के छाती में जानलेवा हमला किया और लोचन उर्फ बंटी लात मारकर मृतक उमेश यदु को नीचे गिरा दिया.
तब दोनो नाबालिग बालक दोनो आरोपियों को मोटर सायकल में बिठाकर अपने गांव भाग गए. मुख्य आरोपी नवीन वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू को ग्राम झीट के झाडियों में फेकना बताया. जिसे आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया गया. और वारदात में इस्तेमाल मोटर सायकल नम्बर CG07 CE 2473 सीडी डिलक्स को बरामद किया गया. अग्रिम कार्यवाही थाना अमलेश्वर की जा रही है.
उक्त कार्यवाही में एसीसीयु से सउनि नरेन्द्र सिंह राजपुत, पूर्ण बहादुर, प्र.आर. मेघराज चेलक, पंकज चतुर्वेदी आरक्षक अश्वनी यदु, चित्रसेन साहू, अजय ढीमर, रोहन दुबे, जुगनु सिंह, पन्ने, तकनीकी कार्य आरक्षक विक्रांत ययु और थाना अमलेश्वर से एस एस आई अ दिनदयाल वर्मा, आरक्षक कुलेश्वर साहू, अजय सिंह, कयामुदीन की उल्लेखनीय भूमिका रही.
आरोपी…
1 नवीन सिंधोरे पिता शंकर साल उम्र 19 साल सा. ग्राम झीट भाठापारा थाना अमलेश्वर
2 लोचन सिंघोरे उर्फ बंटी पिता रेखराम उम्र 19 साल सा. ग्राम झीट भाठापारा थाना अमलेश्वर
02 नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI