Bollywood News : शाहरुख की फिल्म रईस में नजर आईं एक्ट्रेस माहिरा खान ने रचाई दूसरी शादी
Bollywood News : शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में नजर आईं एक्ट्रेस माहिरा खान इन दिनों शादी को लेकर चर्चा में हैं। माहिरा खान ने दूसरी शादी रचाई है,
Bollywood News : शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में नजर आईं एक्ट्रेस माहिरा खान इन दिनों शादी को लेकर चर्चा में हैं। माहिरा खान ने दूसरी शादी रचाई है, जिसके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे...

शाहरुख खान संग फिल्म 'रईस' में नजर आईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने दूसरी बार शादी कर ली है। माहिरा ने बिजनेसमैन सलीम करीम से दूसरी बार निकाह रचाया है। सोशल मीडिया पर कपल की वेडिंग फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

माहिरा और सलीम की शादी एक दम शाही अंदाज में हुई है, और इस रॉयल वेडिंग में सब कुछ काफी क्लासी दिख रहा है।माहिरा-सलीम की शादी पाकिस्तान के मरी में हुई है। याद दिला दें कि माहिरा खान ने साल 2022 में ही अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज-वीडियोज में देखने को मिल रहा है कि माहिरा को देख करीम इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। वहीं वीडियो में माहिरा के बेटा भी इमोशनल दिखता है।
शादी के खास मौके पर एक ओर जहां सिल्वर लंहगा-चोली में माहिरा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं तो दूसरी ओर ब्लैक शेवरानी में सलीम भी काफी रॉयल दिख रहे थे।

माहिरा-सलीम को कई सेलेब्स के साथ ही साथ फैन्स ने भी शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर कपल के साथ ही साथ रॉयल लोकेशन के भी फोटोज-वीडियोज वायरल हो रहे।

बता दें कि माहिरा की पहली शादी साल 2007 में अली असकारी के साथ हुई थी, लेकिन 8 साल बाद 2015 में दोनों अलग हो गए।



