छत्तीसगढ़ में राजधानी के बाद अब यहां गैंगरेप, बॉयफ्रेंड ने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग गर्लफ्रेंड से बुझाई हवस, सभी आरोपी गिरफ्तार
After Rajdhani in Chhattisgarh now gangrape here boyfriend along with two friends quenched his lust with minor girlfriend all accused arrested
दुर्ग : छत्तीसगढ़ में आए दिन दुष्कर्म की वारदात सामने आ रही हैं. बीती रात राजधानी रायपुर के भाटागांव में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. वहीं अब एक और मामला दुर्ग से सामने आ रहा है. यहां तीन आरोपियों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. प्रेमी अपने प्रेमिका को झाड़ियों में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाया। फिर उसको अपने दो दोस्तों के हवाले कर दिया. मामला जामुल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी केमुताबिक नाबालिग लड़की के बॉयफ्रेंड ने उसे मिलने बुलाया था. जहां उसके बॉयफ्रेंड के साथ अन्य दो साथी भी मौजूद थे. सभी ने शराब पी रखी थी,.वहीं तीनों ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. आरपियों के चंगुल से बचकर लड़की अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी.
जिसके बाद परिजन नाबालिग लड़की के साथ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलार्फ शिकायत दर्ज कराई. जिस पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
छत्तीसगढ़ में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. अपराधियों में कानून का डर खत्म होता जा रहा है. आए दिन चाकूबाजी, लूटपाट, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही है. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस पर कब लगाम लगाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
जामुल थाना क्षेत्र के छावनी बस्ती आईटीआई मैदान स्थित खंडहर में आरोपी प्रेमी ने नाबालिग लड़की को घटनास्थल पर बुलाया गया. जहां पहले से प्रेमी अपने दोस्तो के साथ खंडहर में मौजूद था और शराब पी रहे थे शराब पीने के बाद आरोपी प्रेमी ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. जिसके बाद नाबालिग लड़की के साथ उसके दोस्तो ने बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना के बाद नाबालिग लड़की अपने घर चले गई. और 5 दिनों बाद नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ थाना जामुल थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराई.
पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी टिकेश्वर साहू उम्र 24 साल, धनेन्द्र साहू उम्र 28 साल और परमेश्वर यादव उम्र 24 साल को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में शामिल टिकेश्वर साहू शादी शुदा है और उसका पीड़िता से प्रेम संबंध था. इसी के चलते टिकेश्वर ने पीड़िता को छावनी आईटीआई मैदान के पास खंडहर में बुलाया था.
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की शिकायत के बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दुष्कर्म से पहले तीनो आरोपी साथ शराब सेवन किया. इस दौरान उसने खंडहर में प्रेमिका से मिलने जाने की बात दोनों से की और वहां से निकल गया. इसके बाद उसके दोस्त पीछे करते हुए खंडहर में पहुंच गए. वहां आरोपी टिकेश्वर और पीड़िता को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और लोगों को इस बात की जानकारी देने की धमकी देकर खुद भी अनाचार कर भाग निकले. पीड़िता ने परिजनों के साथ जामुल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



