हादसे के बाद घायल बच्ची को लेकर भागे दंपती, रास्ते में मासूम की मौत, कार की AC चलाकर रखा शव, सुबह ठिकाने लगाने ले जाते समय धराया बुजुर्ग
After the accident, the couple fled with the injured girl, the innocent died on the way, kept the body with the AC on in the car, the old man was caught while taking the body to dispose of it in the morning
जांजगीर-चांपा : कोरबा/जांजगीर : जांजगीर जिले के बछौद गांव में बीती शाम दुर्घटना में घायल बच्ची का इलाज के बहाने अपहरण की घटना का खुलासा हो गया है. हादसे में घायल बच्ची की कार में ले जाते रास्ते में मौत हो गई. जिसके बाद रात भर कार का एसी चलाकर शव को रखा था. आज सुबह लाश को ठिकाने लगाने ले जाते समय बुजुर्ग पुलिस चेकिंग के दौरान धरा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा निवासी 70 साल के देवेंद्र प्रसाद वर्मा अपनी पत्नी के साथ कार में बिलासपुर से कोरबा आ रहे थे. इस दौरान जांजगीर जिले के सरहदी गांव बछौद में खेलते-खेलते सड़क पर आई छह साल की शिवांगी की कार से टक्कर हो गई. बच्ची का हालत देख घबराए बुजुर्ग दंपती ने बच्ची को परिजनों को जानकारी दिए बगैर उसे कार में डालकर कोरबा की तरफ निकल गए.
बच्ची को अस्पताल तक ले जाते इसके पहले ही कार में मौत हो गई. घबराए दंपती ने घर में आने के बाद रात भर कार की एसी चलाकर छोड़ दिया। जिससे लाश से कोई बदबू न फैले. रात भर उहापोह में काटने के बाद आज सुबह बुजुर्ग देवेंद्र प्रसाद वर्मा बच्ची के शव को कार में रखे हुए निकला. बच्ची की अपहरण की घटना के बाद सर्चिंग में जुटी पुलिस की टीम ने कोरबा-जांजगीर जिले की सीमा पर आरोपी देवेंद्र वर्मा को पकड़ा.
इस मामले में बुजुर्ग दंपती के खिलाफ जांजगीर जिले के बलौदा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है. जिसमें बुजुर्ग देवेंद्र कुमार वर्मा के साथ उनकी पत्नी रानी देवी को भी आरोपी बनाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



