अजय सिंह आदिवासी युवक से अभद्रता मामले में गिरफ्तार, बीजेपी ने लिया एक्शन, भाजपा ने पार्टी की सदस्यता से किया निष्कासित
Ajay Singh arrested in the case of indecency with a tribal youth BJP took action expelled him from the membership of the party

बीजापुर : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता मामले पर बीजापुर के भाजपा नेता जय सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया. अजय सिंह पर आदिवासी समाज के युवक के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है. इस मामले में बीजेपी नेता अजय के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है.
पार्टी का कहना है कि भैरमगढ़ में आदिवासी युवक के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है. इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है. यह पार्टी अनुशासनहीनता के श्रेणी में आता है. इस पर बीजेपी ने बीजापुर भाजपा नेता अजय सिंह को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया है. इस बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के आदेशानुसार निष्कासन का आदेश जारी किया गया है.
वहीं कुछ दिनों पहले अजय सिंह और बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय के बीच टेंडर को लेकर विवाद का ऑडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था. आदिवासी समाज के लोगों ने अजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया था. आदिवासी लोगों ने रैली निकालकर बीजापुर में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था. इसके बाद भाजपा की बीजापुर जिला इकाई ने प्रदेश संगठन से अजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की थी.
कुछ दिन पहले ही बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय और अजय सिंह के बीच मोबाइल पर काफी तीखी बहस हुई थी. इसकी एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. भाजपा नेता ने कलेक्टर पांडेय को चार दिनों में कलेक्टरी से हटाने की चुनौती दी थी. इस ऑडियो को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने फेसबुक पर पोस्ट भी किया था. भाजपा नेता ने 4 दिनों की चुनौती दी थी और सात दिन बाद बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय का तबादला कर मंत्रालय में अटैच किया गया था. इस गटना से अंदाजा लगाया जा रहै है कि पार्टी में अजय सिंह का कितना दबदबा था. लेकिन छत्तीसगढ़ बीजेपी ने विवादों के चलते उनसे किनारा करते हुए पार्टी से निष्काषित कर दिया है.
दो दिन पहले ही रविवार को भैरमगढ़ निवासी अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अजय सिंह को थाना भैरमगढ़ के अपराध क्रमांक 44/2024 धारा 191(2) 296 351(3) 133 333 324(6) 331(6) 308(4) BNS ST/SC एक्ट की धारा 3(1)(द)(ध)(य) के आरोप में गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा जेल भेजा गया. अजय सिंह के खिलाफ पूर्व में अलग-अलग धाराओं में 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं और कई बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



