सरकार बदलते ही फिर जल उठा बस्तर, नक्सली बताकर आदिवासियों को मारा जा रहा, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने लगाए गंभीर आरोप
Bastar again erupted in flames as soon as the government changed tribals are being killed by calling them Naxalites former minister Amarjeet Bhagat made serious allegations
सरकार बदलते ही फिर जल उठा बस्तर, नक्सली बताकर आदिवासियों को मारा जा रहा
रायपुर : पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार बदलने के बाद बस्तर फिर जल उठा है. नक्सली बताकर आदिवासियों को मार रहे हैं. मारे जाने का सिलसिला उन्हीं क्षेत्र में चल रहा है, जहां उद्योग लगाने का काम जारी है. पूर्व में जब हमारी सरकार थी. तब अमन-चैन और शांति थी. अब क्यों बस्तर में आग लग गई है.
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने प्रेस कांफ्रेस में प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश से बड़े तादाद में युवक-युवती गायब हैं. सरकार मौन है. थाना में गायब होने का एफआईआर दर्ज नहीं किया जा रहा था. थाने में धरना देना पड़ा है. फिर शिकायत दर्ज की गई है. लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. गायब होने के पीछे सरकार का हाथ है. हजारों के तादाद में गायब है.
दिग्गज आदिवासी कांग्रेस नेता भगत ने कहा कि बीजेपी आदिवासियों की बेइज्जती करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है. एक साल पहले आदिवासी दिवस के दिन दो बड़े आदिवासी नेताओं को पद से हटाया गया था. मुख्यमंत्री आदिवासी है. लेकिन बहुत दुखद हैं कि कहीं कोई आयोजन नहीं हुआ. देश भर में खुशी मनाते हैं. लेकिन प्रदेश में आदिवासियों को दुखी कर दिया गया. ना ही कोई सरकारी आयोजन, ना भाग लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की है और सैयद मुजफ्फर हुसैन को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किया है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रभारी डॉ. अजॉय कुमार को चेयरमैन बनाया गया है, वही शाहनवाज चौधरी कन्वीनर होंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना से राज्य सभा के लिए आगामी उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रुप में अभिषेक मनु सिंघवी की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है.
विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, J-K और हरियाणा में 3 चरणों में होंगे चुनाव, 4 अक्टूबर को नतीजे
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार आगामी चुनावों के बारे में कहा J-K और हरियाणा में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव होगा, वही 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे.
जम्मू-कश्मीर में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 74 जनरल, 9 ST और 7 SC हैं। मतदाताओं की तादाद कुल 87.09 लाख है. जिसमें 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिला मतदाता होंगे. जम्मू-कश्मीर में युवा मतदाताओं की संख्या 20 लाख है.
हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः तीन नवंबर और 26 नवंबर को खत्म हो रहा है. निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना है. यह समय सीमा उच्चतम न्यायालय ने तय की है.
इससे पहले चुनाव आयोग की टीम ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा था कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर के लोगों का सपना साकार होगा.
बता दें कि हरियाणा में इस बार जल्द चुनाव कराए जाने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर के साथ ही हरियाणा के विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है. वहीं संभावना है कि झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव बाद में कराए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



