अय्याशी के लिए बनाया बाइक चोर गिरोह, बनाई 6 से ज्यादा गर्लफ्रेंड, महंगे कपड़ों का शौकीन आरोपी जयसिंह गिरफ्तार, मोबाइल से खुले कई राज
Bike thieves formed a gang for debauchery, made more than 6 girlfriends, accused Jaisingh, fond of expensive clothes, arrested, many secrets revealed through mobile.
कोरबा : कोरबा जिले में एक युवक ने अय्याशी के लिए बाइक चोर गिरोह बनाया चोरी की बाइक बेचकर महंगे कपड़े पहनता था. झोपड़ीनुमा घर में रहता था. लेकिन लड़कियों को खुद को अमीर बताता था. झूठ बोल-बोलकर 6 से ज्यादा गर्लफ्रेंड बनाई और अय्याशी की.
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक चोरी गिरोह के मास्टरमाइंड जयसिंह पटेल उम्र 27 है, निवासी कोहड़िया के पास से पुलिस ने 14 बाइक जब्त किया है. साथ ही गिरोह के 5 और साथियों को अरेस्ट किया है. मास्टरमाइंड के फोन से कई खुलासे हुए हैं.
दरअसल दीपका पुलिस को कुछ दिनों पहले SECL दीपका खदान से रोलर चोरी होने की शिकायत मिली थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि खदान के पास जंगल में पेड़ों के बीच एक युवक झोपड़ी बनाकर रह रहा है. पुलिस ने शक के आधार पर युवक से पूछताछ की. इस दौरान पता चला कि उसका नाम जयसिंह है. उसका न तो आधार कार्ड है. न ही पैन कार्ड. पिछले 10 साल से खदान के आसपास घूमता रहता था. खाना खाकर कहीं भी सो जाता था. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो बाइक चोरी गिरोह का खुलासा हुआ.
बाइक चोर गिरोह के मास्टरमाइंड जयसिंह ने बताया कि 2 साथियों के साथ मिलकर उसने बाइक चोर गैंग बनाया. इसके बाद अलग-अलग इलाकों में बाइक की चोरियों की. साथ ही उसने खदान में रोलर चोरी के अलावा कुसमुंडा थाना, दीपका और सर्वमंगला चौकी क्षेत्र में कई बाइक चोरी की थी.
मास्टरमाइंड ने बताया कि पहले रेकी करते थे. इसके बाद वारदात को अंजाम देते थे. इन वारदात में 2 सहयोगी भी शामिल रहते थे. सभी साथ में मिलकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. चोरी के बाद बाइक को अलग-अलग खरीदारों को बेच देते थे.
जयसिंह पटेल चोरी हुए बाइक को बेचने के बाद अच्छे कपड़े पहनकर मोबाइल में लड़कियों से बातचीत करता था और खुद को अच्छे खानदानी बताता था. वह कम से कम आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर रखा था और उससे बातचीत करता था. यही नहीं उन्हें फोन पर पैसे भी दिया करता था. युवतियों से मीठे-मीठे प्यार की बातें करता था. उसके मोबाइल पर अधिकांश लड़कियों का नंबर सेव था.
गिरफ्तार आरोपी
01 जयसिंह पटेल पिता मोहन सिंह पटेल उम्र 27 साल निवासी 4 पर कोहड़िया थाना सिविल लाइन रामपुर
02 अनस खान पिता चांद खान उम्र 24 साल निवासी नया बस स्टैंड पाली थाना पाली
03 शिवचरण पिता स्वर्गीय जगन राम उम्र 31 साल निवासी रेनापुर थाना दिपका
04 रामप्रसाद रोहिदास पिता किरीट राम उम्र 25 साल निवासी झाबर थाना दिपका
05 लालजी यादव पिता स्वर्गीय राम सिंह यादव उम्र 30 साल निवासी चैनपुर थाना दिपका
06 इमरान अंसारी पिता शमीम अंसारी उम्र 21 साल निवासी ज्योति नगर दीपका
07 सुनील देवार पिता राजेंद्र देवर उम्र 25 वर्ष निवासी देवार पारा बलोदा जिला जांजगीर चांपा
दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत उसके दो सहयोगी और तीन खरीदारों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें रिमांड पर भेजा गया है. आरोपी आदतन अपराधी है और लंबे समय से चोरी की घटनाओं में शामिल था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



