रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी, एक लाख रुपये लूट, फरार आरोपी संजय को पुलिस ने एक घंटे में गिरफ्तार का भेजा सलाखों के पीछे
Blocked the road and threatened to kill, looted Rs 1 lakh, absconding accused Sanjay was arrested by the police within an hour and sent behind bars
गरियाबंद/पाण्डुका : गरियाबंद सिटी कोतवाली में एक लाख रुपये लूट की सनसनी मामला आया है. एक युवक को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रूपये की लुट हो गई. पुलिस की सक्रियता से महज एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
मिली जानकारी के मुआबिक प्रार्थी रुपसिंह नेताम निवासी हरदी (कासरबाय) नेशिकायत दर्ज कराया कि जिला सहकारी बैंक गरियाबंद से एक लाख रुपये नगद निकलवा कर अपने सायकल के हैण्डल में थैला के अंदर पैसा रखकर अपने घर जा रहा था.
गरियाबंद छुरा मार्ग में छिन्द तालाब के पास एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आकर प्रार्थी के सायकल को गलत तरिके से रोकते हुए गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए सायकल के हैण्डल में रखे एक लाख रुपये को लूट कर फरार हो गया.
इस मामले की खबर एवं गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा लूट के आरोपी की पतासाजी हेतु आसपास के थाना क्षेत्रों में पुलिस सक्रिय कर अज्ञात आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिया. जिसके परिपालन में थाना गरियाबंद के आस-पास के थानों के द्वारा अपने-अपने थानों से पुलिस टीम भेज कर प्रार्थी के द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया गया.
पतासाजी के दौरान पुलिस की सक्रियता से एक घण्टे के भीतर लूट के आरोपी को मालगांव पुल के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम संजय गौरिया पिता रासिद गौरिया उम्र 25 साल निवासी आदर्शनगर कबीरधाम का रहने वाला बताया.
उक्त अरोपी का कृत्य अपराध धारा : 309(4), 126(2), 296, 351(2), भारतीय न्याय सहिंता के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. मामले में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पाये जाने से आरोपी संजय गौरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
लूट के आरोपी संजय गौरिया आदतन अपराधी है. जिसके खिलाफ पूर्व में जिला धमतरी एवं बालोद में चोरी के दो मामले और जिला बेमेतरा में एनडीपीएस एक्ट के एक मामला दर्ज है. इस कार्यावाही में थाना गरियाबंद और थाना पाण्डुका पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



