अमलीपदर में सेंधमार चोरों का आतंक, आधी रात दीवार तोड़कर ले उड़े लाखों के मोबाइल, 11 लाख की बड़ी चोरी, DVR तोड़कर आरोपी फरार

Burglars wreak havoc in Amlipada, steal mobile phones worth lakhs after breaking into a wall at midnight, stealing a massive amount of Rs 11 lakh, and escaping after breaking the DVR.

अमलीपदर में सेंधमार चोरों का आतंक, आधी रात दीवार तोड़कर ले उड़े लाखों के मोबाइल, 11 लाख की बड़ी चोरी, DVR तोड़कर आरोपी फरार

गरियाबंद/अमलीपदर : गरियाबंद के अमलीपदर क्षेत्र में एक बार फिर सेंधमार चोरों का आतंक बढ़ गया है. बीती रात अमलीपदर बाजारपारा स्थित चन्द्रु मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने करीब 80 मोबाइल फोन चोरी कर लिए. जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 से 11 लाख रुपए बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक, अमलीपदर बाजारपारा स्थित मोबाइल दूकान में चोरों ने बड़ी ही चालाकी से घटना को अंजाम दिया. उन्होंने पहले मोबाइल दुकान के बगल में स्थित एक सैलून में सेंधमारी की और फिर उसी सैलून से दीवार तोड़कर चन्द्रु मोबाइल दुकान के अंदर प्रवेश किया. बताया जाता है कि कुछ साल पहले भी इसी दुकान में सेंधमारी हुई थी. जिसके बाद दुकान मालिक ने पिछली ओर एक अतिरिक्त दीवार बनवाई थी. इस बार चोरों ने उसी बात को ध्यान में रखते हुए सैलून की दीवार का रास्ता चुना.
महंगे मोबाइल फोन और कैश उड़ा ले गए 
दुकान के अंदर पहुंचने के बाद चोरों ने दुकान में रखे सभी महंगे मोबाइल फोन और कैश उड़ा लिए. जाते-जाते उन्होंने सीसीटीवी कैमरा और DVR बॉक्स भी तोड़ दिए. ताकि उनकी पहचान न हो सके. चोरी के बाद दुकान के पीछे स्थित खेत में कुछ मोबाइल पैकिंग सामग्री बिखरी मिली. जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर चोरी के बाद खेत की दिशा से फरार हुए.
काफी पहले से बनाई गई थी योजना 
घटना स्थल की बनावट और चोरों की कार्यशैली को देखकर यह साफ होता है कि चोरी की योजना काफी पहले से बनाई गई थी. चोरों ने न सिर्फ दुकान का पूरा नक्शा समझा. बल्कि यह भी पता लगाया कि किस दिशा से सेंधमारी करना आसान होगा. इससे यह शक गहरा रहा है कि इस वारदात में स्थानीय व्यक्ति या पूर्व में दुकान से परिचित कोई व्यक्ति भी शामिल हो सकता है.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 
खबर मिलते ही अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरु कर दिया है. फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
स्थानीय व्यापारियों ने लगातार हो रही सेंधमारी की घटनाओं पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है. अमलीपदर बाजार क्षेत्र में पिछले कुछ सालों से छोटे-बड़े दुकानों में चोरी की वारदातें बढ़ी हैं. जिससे व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है.
इस पूरी घटना ने यह साफ कर दिया है कि आधुनिक समय में सिर्फ ताले और दीवारें सुरक्षा की गारंटी नहीं हैं. अब स्मार्ट अलर्ट सिस्टम, ऑनलाइन मॉनिटरिंग और नाइट पेट्रोलिंग जैसी तकनीकों को अपनाना जरुरी हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t