शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर युवती को सात महीने की किया गर्भवती, विवाह से किया इंकार, आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

By sexually exploiting a girl on the pretext of marriage, she was made seven months pregnant, she refused to marry him, the accused was arrested and sent to jail

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर युवती को सात महीने की किया गर्भवती, विवाह से किया इंकार, आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के थाना केरेगांव क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर फौरन कार्रवाई करते हुए जुर्मदर्ज किया और आरोपी को पकड़ा. यह मामला थाना केरेगांव क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक थाना केरेगांव की एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कांटा कुर्रीडीह में काम के दौरान उसकी जान-पहचान वेदराम मंडावी उम्र 33 साल निवासी ग्राम जरहाखार, कांटा कुर्रीडीह, थाना केरेगांव, जिला धमतरी से हुई, तलाकशुदा होने की जानकारी होने के बावजूद आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए. जिससे वह सात महीने की गर्भवती हो गई. जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया
इस रिपोर्ट पर थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 18/2025 धारा 69 बीएनएस दर्ज कर मामला जांच में लिया. वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच के दौरान आरोपी वेदराम मंडावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
आरोपी
आरोपी वेदराम मंडावी पिता स्व शांताराम मंडावी उम्र 33 साल निवासी ग्राम जरहाखार कांटा कुर्रीडीह, जिला धमतरी छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t