अवैध संबंध के शक में पत्नी पर किया चाकू से हमला, फिर खुद की काटी नस, अस्पताल में भर्ती, महिला मौत से पहले बोली- पति ने मुझे मारा
Suspecting an illicit relationship, he attacked his wife with a knife, then cut his own vein, got admitted to the hospital, the woman said before dying – my husband killed me
जांजगीर : जांजगीर में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और इसके बाद खुद की भी नस काट ली. जिसके बाद पति-पत्नी दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार-भाठापारा जिले का जगदीश देवांगन अपनी पत्नी गायत्री के साथ जांजगीर के वार्ड नंबर 20 में शारदा मंगलम के पीछे किराए के घर में रह रहा था. पत्नी के अवैध संबंध को लेकर पति अक्सर विवाद करता था. दोपहर करीब 1:40 बजे फिर दोनों में विवाद हुआ और पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद फिर पति ने खुद की नस भी काट ली.
मामले की खबर के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंची तो दोनों लहूलुहान पड़े थे. पत्नी के सिर और गले में गम्भीर चोट थी. पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई. तो वहीं गम्भीर पति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है. और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला मालूम हो रहा है. इस दुखद घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग घरेलू कलह के ऐसे खौफनाक रुप से स्तब्ध हैं.
इस घटना ने एक बार फिर से पति पत्नी के रिश्तों को लेकर शहर में चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



