फिर चाकूबाजी से दहला छत्तीसगढ़, पूर्व सांसद के नाती की बेरहमी से हत्या, सड़क पर मिला खून से लथपथ शव, इलाके में दहशत का माहौल, आरोपी फरार

Chhattisgarh rocked by stabbing again, former MP's grandson brutally murdered, blood-soaked body found on the road, atmosphere of terror in the area, accused absconding

फिर चाकूबाजी से दहला छत्तीसगढ़, पूर्व सांसद के नाती की बेरहमी से हत्या, सड़क पर मिला खून से लथपथ शव, इलाके में दहशत का माहौल, आरोपी फरार

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से चाकूबाजी की वारदातों में बढ़ोतरी होते हुए नजर आ रही है. प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत धमतरी, दुर्ग और अन्य जगहों से लगातार चाकूबाजी की घटनाएं सामने आती है. पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग और मुस्तैदी के बाद भी बदमाश वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में चाकूबाजी की वारदात हुई है. इस वारदात में पूर्व सांसद के नाती की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अज्ञात बदमाश ने एक युवक को चाक़ू मार दिया और उसके बाद वहां से फरार हो गया.
घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान पूर्व कांग्रेस सांसद स्व. भूपेंद्र नाथ मिश्र के नाती के रूप में हुई है. वहीं घटना के बाद से पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है.
बलौदा बाजार जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मिशन परसाभदेर रोड पर एक युवक खून से लथपथ मिला. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक ज्ञानेश मिश्रा पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व भूपेंद्र नाथ मिश्रा का नाती था. पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरु कर दी है.
बताया जा रहा है कि ग्राम मिशन परसाभदेर रोड पर स्थानीय लोगों ने एक युवक को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा और फौरन पुलिस को खबर दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजा. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटनास्थल की जांच में पुलिस को सड़क पर खून के निशान मिले. जिससे यह साफ हो गया है कि युवक पर उसी जगह हमला किया गया था. मृतक की गाड़ी भी घटनास्थल पर खड़ी मिली, जिसमें खून के धब्बे थे. पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. ताकि मौत कैसे हुई, इसका खुलासा हो सके.
डॉक्टरों के मुताबिक मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के तीन गहरे घाव पाए गए हैं. घाव से खून का बहाव ज्यादा होने की वजह से मौत हुई है, जिससे उसकी हत्या की आशंका मजबूत हो गई है.
जिला अस्पताल के डॉक्टर वसीम रजा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान मृतक के शरीर पर तीन गहरे घाव मिले हैं. ऐसा लग रहा है कि किसी धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है. हालांकि पोस्टमॉर्टम की पूरी रिपोर्ट एफएसएल जांच के बाद ही साफ हो पाएगी.
पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस हत्या के कई एंगल पर काम कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी. फिलहाल पुलिस मृतक के फोन रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही हत्यारे को पकड़ने का दावा कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI