महिला दुष्कर्म को लेकर कांग्रेस ने किया गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देने की मांग, विष्णुदेव साय की सरकार कौन चला रहा स्पष्ट करे भाजपा -डॉ महंत

Congress demands resignation from the post of Home Minister over rape of a woman BJP should clarify who is running Vishnudev Sais government - Dr Mahant

महिला दुष्कर्म को लेकर कांग्रेस ने किया गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देने की मांग, विष्णुदेव साय की सरकार कौन चला रहा स्पष्ट करे भाजपा -डॉ महंत

विष्णुदेव साय की सरकार कौन चला रहा है, स्पष्ट करें भाजपा -डॉ महंत

रायपुर : विधानसभा नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत ने रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैंने छत्तीसगढ़ में धान को लेकर जो सवाल उठाया है. उस पर विष्णुदेव साय सरकार व उनको चलाने वाले किसी भी मंत्री या अन्य नेताओं का कोई भी स्पष्टीकरण नहीं आया है. बेहद दुखद बात है.
डॉ. महंत ने सवाल किया है कि क्या साय सरकार ने मान लिया है कि भाजपा सरकार में 1 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है? डॉ. महंत ने कहा कि प्रदेश में विपक्ष सकारात्मक भूमिका के साथ जनता के दुख दर्द और समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहा है. लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है. अब तो विपक्ष के साथ-साथ दुर्ग के भाजपा के सांसद विजय बघेल ने भी साय सरकार को अपने वादे निभाने के लिए याद कराया है.
डॉ. महंत यहीं पर नहीं रुके उन्होंने प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता और आठ बार के विधायक और मंत्री रहे रायपुर लोकसभा के भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी छत्तीसगढ़ में सीमेंट के एका एक बढ़े दर को लेकर सवाल उठाया है और प्रति बोरी 50 रुपए के दर से कीमत में जो वृद्धि हुई है. उसे कम करने को कहा है. डॉ. महंत ने सवाल किया है कि मैं यह जानना चाहता हूं कि 50 रुपये की वसूली आखिर किसके लिए हो रही है? कहीं चार राज्यों में चुनाव के लिए भाजपा सरकार फंड तो इकठ्ठा नहीं कर रही है? साय सरकार को जवाब देना चाहिए.
डॉ. महंत ने यह भी कहा कि अब तो प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान और रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा के द्वारा छत्तीसगढ़ में घट रहे अपराध को लेकर जो सवाल किया है उसका भी जवाब साय सरकार को देना चाहिए. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के साय सरकार को आखिर चला कौन रहा है? यदि यह सरकार केंद्र के इशारे पर चल रही है. तो लोकसभा के सदस्यों के सवालों का जवाब आखिर भाजपा क्यों नहीं दे रही है. डॉ. महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के बजाय जनप्रतिनिधियों को झूठे मामले में फंसाने सरकार तानाबाना बुन रही है.
दुर्ग-भिलाई में बीती रात तीन युवकों की हत्या के मामले को दु:खद बताते हुए डॉ. महंत ने कहा कि प्रदेश में कानून की हालत बहुत खराब है. बीते दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन छत्तीसगढ़ में रहकर गये हैं. उन्हें साफ़ करना चाहिए कि छत्तीसगढ़ के खदानों को निजी हाथों में सौंपने के लिए आए थे या नक्सली उन्मूलन पर क्या कुछ उनकी भूमिका रही है. उसे भी प्रदेश के जनता के सामने रखना चाहिए.
डॉ. महंत ने कोरबा जिला व उससे लगे जिले में हाथी अभ्यारण्य बनाने की वकालत करते हुए कहा कि इस मुद्दे को बिना किसी राजनैतिक चश्मे से देखने के बजाय केंद्र और प्रदेश सरकार को इसमे ठोस पहल किया जाना चाहिए. जिससे क्षेत्र में हो रहे हाथी व मानव द्वंद को रोककर बड़ी जन व धन हानि को रोकने कारगर कदम उठाया जाए.
डॉ. महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास के नाम पर सात महीनों में सरकार ने कोई ठोस काम नहीं किया है. जबकि इस सरकार को विपक्ष ने 6 महीने का पूरा समय दिया. अब तो प्रदेश हित में सडक़ से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लडऩे कांग्रेस तैयार है. इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद,पीसीसी के संयुक्त महासचिव हरीश परसाई भी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

महिला दुष्कर्म को लेकर कांग्रेस ने किया गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देने की मांग

रायपुर : प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे आपराधिक घटनाए थमने का नाम नहीं ले रही हैं. वही हाल ही में हुए लॉ की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस भाजपा सरकार पर हमलावर रही. दरअसल राजधानी रायपुर में ही लॉ की छात्रा के साथ एक आरक्षक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा शासन काल में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं. ऐसे में प्रदेश की जनता की रक्षा कैसे करेंगे. गृह मंत्री विजय शर्मा से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस तत्काल गृह मंत्री पद से इस्तीफे की मांग करती हैं. और प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के खिलाफ 10 सितंबर को प्रदेश भर के महिला कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे. और सोई हुई भाजपा सरकार को जगाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है -दीपक बैज

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने एक पत्रकार वार्ता में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीतापुर के बेलजोरा निवासी दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा का शव 90 दिनों तक गायब रहने के बाद जल जीवन मिशन के ठेकेदार अभिषेक पांडेय की साइट पर पानी की टंकी के नीचे दबा हुआ मिला. ठेकेदार और उनके साथियों पर लकड़ा के अपहरण और हत्या का आरोप है. साथ ही लकड़ा के परिवार को धमकाने और पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए गए हैं.
हत्या का खुलासा और प्रशासन पर गंभीर आरोप दीपक बैज ने बताया कि 7 जून 2024 को अभिषेक पांडेय और उनके मुंशी प्रत्युष पांडेय ने दीपेश लकड़ा का अपहरण किया और मारपीट की. उनकी पत्नी द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जब समाज के लोग प्रदर्शन करने लगे. तब जाकर एफआईआर दर्ज हुई. पुलिस पर आरोप है कि उसने ठेकेदार के साथ मिलीभगत करते हुए दीपेश पर चोरी का मामला दर्ज कर मामले को गुमराह किया. हत्या छिपाने के लिए शव को टंकी के नीचे दबाया गया.
बैज ने बताया कि हत्या के बाद अपराध छिपाने के लिए ठेकेदार ने शव को 15 से 20 फीट गहरे गड्ढे में दफन कर, उस पर पानी की टंकी का निर्माण करवा दिया. इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई न करने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है. क्योंकि दीपेश के मोबाइल को अलग-अलग शहरों में ट्रेस किया गया. जबकि वह मृत था. ठेकेदार द्वारा आर्थिक लेन-देन की जांच की मांग की.
दीपक बैज ने आरोप लगाया कि इस मामले को दबाने के लिए ठेकेदार के अकाउंट से करोड़ों रुपये का ऑनलाइन लेन-देन किया गया. उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि आदिवासी समाज इस हत्या से आक्रोशित है और लगातार न्याय की मांग कर रहा है. मृतक के परिवार को 2 करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है. प्रदेश में बढ़ते अपराध और सरकार पर हमला बैज ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है.
उन्होंने भिलाई में तीन भाइयों की हत्या का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति अत्यधिक खराब हो चुकी है. बलात्कार और गैंगरेप जैसी घटनाएं राजधानी रायपुर तक में हो रही हैं.
कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपराधियों को संरक्षण दे रही है और आम नागरिकों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. उन्होंने गृहमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की. महिला कांग्रेस का घेराव और कांग्रेस का प्रदर्शन महिला सुरक्षा को लेकर महिला कांग्रेस 10 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी. इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं.
बैज ने बताया कि 11 सितंबर को प्रदेशभर में प्रेसवार्ता के जरिए सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा. और 12 सितंबर को जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने सीमेंट, गिट्टी, रेती और सरिया की बढ़ती कीमतों पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया. और कहा कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

BJP के सांसद और विधायक खुद बोल रहे कि साय सरकार कैसी चल रही है और सरकार से पार्टी के लोगो की कितनी नाराजगी है -शैलेष पाण्डेय

बिलासपुर : प्रदेश की भाजपा सरकार कैसी चल रही है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सरकार और पार्टी के लोगो पर किस तरह नियंत्रण है. इसका खुलासा दुर्ग  रायपुर के सांसद का सार्वजनिक बयान  विधायक पुरंदर मिश्र द्वारा उप मुख्यमंत्री को लिखे  पत्र से पूरी तरह साफ़ हो जाता है. ।छत्तीसगढ़ में बीजेपी के माननीय विधायक खुद बोल रहे कि साय सरकार कैसी चल रही है. बात अपराधों की हो या अन्य विभाग की नाकामी हो, सब समझ रहे हैं.
उक्त बयान देते हुए पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि रायपुर के बीजेपी के विधायक ने माना कि अपराध बढ़ रहे हैं. रायपुर के सांसद सीमेंट कंपनियों द्वारा सिंडिकेट बनाकर सीमेंट के दाम में 50 रुपए की वृद्धि किए जाने से नाराज हैं. उधर दुर्ग के सांसद विजय बघेल भी धरना पर बैठने की चेतावनी देते हुए साफ़ कह रहे है मोदी की गारंटी पूरी नहीं हुई है. भाजपा सांसदों,विधायकों के बयान से साफ़ होता है कि सरकार ठीक ठाक नही चल रही और पार्टी के लोग साय सरकार की कार्यशैली से नाराज हैं. ऐसे में अगर विपक्ष किसी समस्या वाले विषय को उठा रहा है तो कहाँ गलत है. अभी तो दो सांसद और एक विधायक का ही बयान आया है ऐसा न हो कि आने वाले दिनों में साय सरकार के खिलाफ सांसद, विधायकों की तादाद बढ़ जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb