कर्मचारी के बेटे की संदिग्ध मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला शव, इलाज के दौरान तोड़ा दम, मौत की वजह का नहीं हो सका खुलासा, जांच में जुटी पुलिस
Suspicious death of an employee's son; body found soaked in blood in the room; he passed away during treatment; cause of death remains undetermined; police are investigating.
कोरबा : कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित SECL सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में 29 साल युवक की संदिग्ध हालतमें मौत हो गई. अंकित सोनवानी अपने घर के कमरे में खून से लथपथ मिला. रिश्तेदार उसे फौरन अस्पताल ले गए. लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक अंकित सोनवानी SECL कर्मी हीरा लाल सोनवानी और SECL चिकित्सा विभाग में कार्यरत कुमुदनी सोनवानी का बड़ा बेटा था. वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसका एक छोटा बच्चा भी है. रिश्तेदारों के मुताबिक बुधवार को अंकित शराब के नशे में घर आया और सीधे अपने कमरे में चला गया.
कमरे में उसकी पत्नी भी मौजूद थी। कुछ देर बाद अंकित अचानक गिर गया और उसके पैर में कोई नुकीली वस्तु घुस गई. जिससे वह खून से लथपथ हो गया. पत्नी की चीख-पुकार सुनकर उसका छोटा भाई और बाकी रिश्तेदार मौके पर पहुंचे.
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
घटना की खबर मिलते ही रिश्तेदार अंकित को फौरन SECL के विभागीय अस्पताल ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया. रिश्तेदार उसे प्राइवेट अस्पताल ले जा रहे थे. तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई.
माता-पिता ड्यूटी पर थे
मृतक के छोटे भाई आशीष सोनवानी ने बताया कि घटना के समय उनके माता-पिता दोनों ड्यूटी पर थे. पिता हीरा लाल सोनवानी कुसमुंडा खदान में पदस्थ हैं. जबकि मां कुमुदनी सोनवानी SECL के चिकित्सा विभाग में कार्यरत हैं. ड्यूटी से लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली.
मौत की वजह का नहीं हो सका खुलासा
खबर मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए. फिलहाल युवक की मौत की सही वजह का खुलासा नहीं हो सका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



