पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद, सूजे से लगातार 15-16 बार जानलेवा हमला, युवक घायल, पुलिस ने आरोपी कमलेश साहू को किया गिरफ्तार

Dispute over money transaction, deadly attack 15-16 times with a knife, youth injured, police arrested accused Kamlesh Sahu

पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद, सूजे से लगातार 15-16 बार जानलेवा हमला, युवक घायल, पुलिस ने आरोपी कमलेश साहू को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हमले का मामला सामने आया है. जिसमें जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक चांपा नगर निवासी रवि महंत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 मार्च 2025 की रात करीब 10 बजे वह किराना दुकान से सामान लेने जगदल्ला रोड गया था. रात करीब 12:40 बजे वहां उसका सामना कमलेश साहू से हुआ. जो किसी पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद कर रहा था. रवि महंत ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की. लेकिन इसी बात पर कमलेश साहू आग बबूला हो गया. गुस्से में आरोपी ने रवि महंत को अश्लील गालियां दीं और दुकान में रखे बर्फ तोड़ने वाले सूजे से लगातार 15-16 बार जानलेवा हमला कर दिया.
इस हमले से रवि महंत गंभीर रुप से घायल हो गया. वारदात की खबर मिलते ही चांपा थाना पुलिस हरकत में आई और फौरन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कमलेश साहू को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी ने हमला करने की बात कबूल किया. जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से हमले में इस्तेमाल बर्फ तोड़ने का सूजा बरामद कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI