गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रायपुर के आदतन अपराधी 29 मामलों में वांछित अजय मोटवानी से 9 ग्राम हेरोइन बरामद

Gariaband police took a big action, 9 grams of heroin recovered from Ajay Motwani, a habitual criminal of Raipur, wanted in 29 cases

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रायपुर के आदतन अपराधी 29 मामलों में वांछित अजय मोटवानी से 9 ग्राम हेरोइन बरामद

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के खिलाफ अपनी पहली कार्रवाई करते हुए रायपुर के तेलीबांधा निवासी अजय मोटवानी उम्र 35 साल  को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 9 ग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत करीब ₹ 90,000 है. और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में थाना प्रभारी छुरा उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम को मुखबिर से खबर मिली कि एक व्यक्ति फिंगेश्वर तिराहा के पास हेरोइन बेचने की कोशिश कर रहा है. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध अजय मोटवानी को गिरफ्तार किया. तलाशी लेने पर उसकी जींस की जेब से प्लास्टिक की पुड़िया में 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई.
जांच में पता चला है कि अजय मोटवानी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ रायपुर के कई थानों में कुल 29 मामले दर्ज हैं. वर्तमान मामले में उसके खिलाफ धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम, सउनि मोहन सिंह ठाकुर, प्र.आर. कृष्ण कुमार गिलहरे, प्र.आर. दुकेश्वर साहू, आर. डिगेश्वर साहू, आर. मोहम्मद रिजवान कुरैशी, आर. अलिखेश वैष्णव, आर. अरविन्द जाटवर, आर. अवध पटेल, राजकुमार मरकाम और साइबर सेल टीम की विशेष भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

आरोपी
अजय मोटवानी पिता स्व किषनचंद मोटवानी उम्र 35 साल, निवासी तेलीबांधा रायपुर