ट्रेड एक्सपो ट्रेडिंग एप से करोड़ों की ठगी करने वाले अरुण द्विवेदी को गरियाबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार, भोपाल से पकड़ा गया मास्टरमाइंड

Gariaband police arrested Arun Dwivedi who cheated crores of rupees through Trade Expo trading app, mastermind caught from Bhopal

ट्रेड एक्सपो ट्रेडिंग एप से करोड़ों की ठगी करने वाले अरुण द्विवेदी को गरियाबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार, भोपाल से पकड़ा गया मास्टरमाइंड

गरियाबंद : ट्रेड एक्सपो ट्रेडिंग एप में निवेश के जरिए छत्तीसगढ़ में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले एजेंट गिरोह का मास्टर माइंड अरुण द्विवेदी अब पुलिस की गिरफ्त में है. यह गिरफ्तारी गरियाबंद पुलिस की स्पेशल टीम ने मध्यप्रदेश से की है. सूत्र बताते हैं कि अरुण भोपाल में हेड ऑफिस डालकर सारा नेटवर्क फैलाया था. इस मामले में तीन लोकल एजेंट को पुलिस सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस मामले में और भी गिरफ्तारी होनी है.
बता दे कि निवेशकों को एक प्रतिशत रोजाना ब्याज देने वाली कंपनी अपने एजेंटों को 10 प्रतिशत की मोटी कमीशन देती थी. एजेंटों के सुख-सुविधाओं पर भी भारी भरकम खर्च करती थी. हर महीने भोपाल में गेट टू गैदर होता था. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में निवेश का रकम 10 करोड़ तक पहुंच सकती है. अब तक गरियाबंद में 5 करोड़ की ठगी का मामला सामने आ चुका है. इस मामले के खुलासे के बाद प्रदेश के अन्य प्रभावित जिले में भी शिकायत दर्ज कराने की तैयारी निवेशक कर रहे हैं.
बता दें कि 19 दिसंबर को प्रार्थी संतोष देवागन द्वारा एक लिखित आवेदन पेश किया था. जिसमें राजाराम तारक, शरदचन्द्र शर्मा, कमलेश साहू, यशवंत नाग और अरुण द्विवेदी के द्वारा ट्रेड एक्सपो कंपनी में ज्यादा मुनाफा मिलने की लालच देकर करीब 4,83,30,000 रुपए जमा कराकर वापस नहीं करते हुए धोखाधड़ी करने की लिखित शिकायत दी थी. इस मामले में राजिम थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 भादवि का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया.
इस मामले में इसके पहले आईलैंड कालोनी, अमलेश्वर थाना, जिला दुर्ग निवासी शरदचंद्र शर्मा पिता स्व. रिपुदमन शर्मा शर्मा (उम्र 50 साल), पिपरछेडी, थाना राजिम, जिला गरियाबंद निवासी यशवंत कुमार नाग पिता स्व परस राम नाग (उम्र 45 साल), श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, भाटापारा थाना, जिला बलौदाबाजार निवासी कमलेश साहू पिता गोरे लाल साहू (उम्र 34 साल) गिरफ्तारी हो चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI